असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया फिर शुरू, 107 पदों पर आवेदन आमंत्रित
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया फिर शुरू, 107 पदों पर आवेदन आमंत्रित
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड विषय के 107 पदों पर भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। आयोग ने संशोधित ऑनलाइन विज्ञापन जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मई तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि शुल्क जमा करने और संशोधन की अंतिम तिथि 30 मई निर्धारित की गई है।
इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई को प्रस्तावित है। पहले यह भर्ती प्रक्रिया अर्हता विवाद के चलते रोक दी गई थी। अब शासन द्वारा नई पात्रता तय किए जाने के बाद दोबारा आवेदन मांगे गए हैं।
पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन करना होगा, हालांकि उन्हें शुल्क दोबारा नहीं देना पड़ेगा। वहीं जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक पात्रता पूरी नहीं करते, वे आवेदन शुल्क वापसी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

