आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत

प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के कोड़ापुर ग्राम पंचायत के दुल्मापुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान कुसुम देवी 45 साल पत्नी ज्ञानचंद्र सरोज के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई ।
जानकारी के अनुसार दुल्मापुर निवासी ज्ञानचंद्र सरोज मजदूरी करके परिवार का गुजरा करते हैं । घर के पास ही उन्होंने एक बगिया ले रखी है । पत्नी कुसुम देवी बगिया की देखरेख करती है । परिवार का पालन-पोषण मुख्य रूप से मेहनत-मजदूरी से ही चलता था। बुधवार को कुसुम देवी दोपहर करीब 3 बजे गांव के पास स्थित बाग में गई थीं, इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर वो झुलस गई । परिजन तुरंत उन्हें फूलपुर सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया । आस पास के लोग परिवार को सांत्वना दे रहे है

