April 26, 2026

राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश स्व० हेमवती नंदन बहुगुणा का जन्म दिवस

0

 

राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश स्व० हेमवती नंदन बहुगुणा का जन्म दिवस

प्रयागराज। आज दिनांक 25/04/026 को भारत सरकार के पूर्व मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व० हेमवती नन्दन बहुगुणा का जन्मदिवस राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना दिवस के रूप में अखिल भारतीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति नहीं द्वारा मनाया गया। समिति के जिलाध्यक्ष श्री संत प्रसाद पाण्डेय ने बताया की सर्व प्रथम सिविल लाइन्स फायर ब्रिगेड चौराहा स्थित पार्क में प्रतिमा स्थल पर स्व० हेमवती नन्दन बहुगुणा के सुपुत्र श्री शेखर बहुगुणा एवं पुत्र वधू श्रीमती विनीता बहुगुणा एवं दामाद पीसी जोशी एवं सुपौत्री उत्तरा बहुगुणा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की एवं माल्यार्पण कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया तत्पश्चात एक सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कर रहे उनके सुपुत्र श्री शेखर बहुगुणा जी ने कहा की पिता जी हमेशा कमजोर वर्ग को जोड़ने का कार्य करते रहे थे एवं सम्पूर्ण भारत वर्ष को एकसूत्र में पिरोने का कार्य किया। सभा में बतौर मुख्य रूप से पूर्व सांसद रमेश दिवेदी जी एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य सुरेश त्रिपाठी एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष है गंगा पार अशफाक अहमद, जिलाध्यक्ष भाजपा यमुना पार श्री राजेश शुक्ला , विभव नाथ भारतीय अधिवक्ता विजय मिश्रा एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, ओम प्रकाश तिवारी, उमाशंकर आदि लोगों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉक्टर मणि शंकर द्विवेदी सुनील दास उमाशंकर अहि लानी भगवत कुशवाहा उमा लाल पांडे नैनी एडीए विनोद त्रिपाठी डॉक्टर सुधा त्रिपाठी उदित नारायण शुक्ला रमाशंकर कुशवाहा हरिश्चंद्र ओमप्रकाश तिवारी डॉ अमर सिंह पटेल लव कुश द्विवेदी अशोक कुमार विमल मल्होत्रा अभिषेक शुक्ला मनु कक्कड़ स्वप्निल द्विवेदी विपिन केसरवानी डॉक्टर आसाराम शुक्ला अनुज कुमार पाण्डेय अरुण पाठक संजय शुक्ला प्रवीण पटेल हरीश त्रिपाठी आलोक त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *