April 24, 2026

अरैल घाट हनुमान कथा में सुरक्षा के दावे फेल: आयोजक डॉ. उदय प्रताप सिंह घेरे में, 3 दिन में कई वाहन चोरी, UP70FB6056 बुलेट भी गायब परिवार हुआ परेशान

0

अरैल घाट हनुमान कथा में सुरक्षा के दावे फेल: आयोजक डॉ. उदय प्रताप सिंह घेरे में, 3 दिन में कई वाहन चोरी, UP70FB6056 बुलेट भी गायब परिवार हुआ परेशान

प्रयागराज, 23 अप्रैल 2026। अरैल घाट पर डॉ. उदय प्रताप सिंह द्वारा आयोजित बाबा बागेश्वर धाम की हनुमान कथा में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आई है।
भीषण गर्मी और लू के बीच कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालुओं को अब चोरी की घटनाओं से जूझना पड़ा है।

पिछले तीन दिनों से कथा स्थल से लगातार वाहन चोरी हो रहे हैं। आज फिर एक परिवार की बुलेट संख्या *UP70FB6056* पार्किंग से गायब हो गई। तीन दिन में कई श्रद्धालुओं की बाइक और गाड़ियां चोर उड़ा ले गए।

पीड़ित श्रद्धालुओं का आरोप है कि आयोजकों ने पार्किंग और सुरक्षा के नाम पर खानापूर्ति की। लाखों की भीड़ वाले आयोजन में डॉ. उदय प्रताप सिंह की टीम सुरक्षा देने में नाकाम रही।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस बल की तैनाती के बावजूद चोर बेखौफ हैं। सवाल उठ रहा है कि जब आयोजन इतना बड़ा था तो वाहनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी थी?

श्रद्धालुओं में गुस्सा है कि कथा के नाम पर भीड़ तो जुटाई गई, लेकिन संपत्ति की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं हुआ। पूरे मामले में आयोजक डॉ. उदय प्रताप सिंह की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे