गंगापार के नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों का किया गया स्वागत अभिनंदन

प्रयागराज। शुक्रवार को भाजपा गंगापार जिले के नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों का भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर स्वागत अभिनंदन किया गया इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने कहा कि सभी जिला पदाधिकारी और जिला कार्य समिति सदस्य को नए कार्यकाल के लिए बधाई देती हूं सभी जिला पदाधिकारी और जिला कार्य समिति सदस्य अपनी पूरा ऊर्जा के साथ काम करते हुए और भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत बनाने में अपना सहयोग सुनिश्चित करें ताकि आने वाले पंचायत चुनाव में गंगापार की सभी सीटों पर कमल खिला कर 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को गंगापार की सभी विधानसभा सीटों पर भारी बहुमत से जीत दर्ज करने का कार्य करें। मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी के अनुसार इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक दीपक पटेल विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्या पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, जिला महामंत्री मनोज निषाद अनिरुद्ध सिंह पटेल, संतोष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष किरण त्रिवेणी, बृजेश त्रिपाठी, महेश पांडेय, रोहित केशरी, ईश्वर चंद्र बिंद, अमरजीत कुशवाहा तुलसी राम सरोज, अक्षत तिवारी,देवेन्द्र गिरी आत्मधर दुबे, कार्तिकेय त्रिपाठी, सुशील त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख बीपेंद्र पटेल,पवन प्रकाश गुप्ता, धीरेन्द्र मिश्रा, महेंद्र तिवारी,नवनीत तिवारी दीपक परासर, अमित मिश्रा, राहुल तिवारी पीयूष ओझा, गुड्डू राजा नीलम गिरी, प्रिया प्रजापति, लता विश्वकर्मा सभी मंडल अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

