March 17, 2026

70 लाख के जेवरात चोरी का खुलासा, सरायइनायत पुलिस ने 3 अभियुक्तों को दबोचा, शादी में गए परिवार के खाली घर को बनाया निशाना, परिचित युवती की सूचना पर रची गई थी साजिश

0

70 लाख के जेवरात चोरी का खुलासा, सरायइनायत पुलिस ने 3 अभियुक्तों को दबोचा, शादी में गए परिवार के खाली घर को बनाया निशाना, परिचित युवती की सूचना पर रची गई थी साजिश

प्रयागराज। थाना सरायइनायत पुलिस ने 70 लाख रुपये के आभूषण चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी हुए पीली व सफेद धातु के कीमती जेवरात बरामद किए गए हैं।
घटना 9-10 मार्च 2026 की है, जब रामापुर निवासी विनय कुमार सोनी अपने परिवार के साथ शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर आलमारी में रखे जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित की तहरीर पर थाना सरायइनायत में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए यश सोनी, आर्यस सोनी और आदित्य सोनी को नसीरापुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी ज्वेलरी कारीगर हैं और घर की एक युवती के माध्यम से उन्हें घर खाली होने की जानकारी मिली थी।
आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया और चोरी के जेवरात को नसीरापुर अंडरपास के पास छिपा दिया था। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं बढ़ाते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *