February 24, 2026

प्रयागराज जंक्शन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग में ₹ 2.7 लाख वसूला गया जुर्माना, 396 यात्री किए गए प्रभारित

0

प्रयागराज जंक्शन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग में ₹ 2.7 लाख वसूला गया जुर्माना, 396 यात्री किए गए प्रभारित

मण्डल रेल प्रबन्धक/प्रयागराज रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, प्रयागराज हरिमोहन के नेतृत्व में यात्रियों को उच्च स्तरीय सेवा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं । टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने, बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा यात्रियों को रेल नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रयागराज मंडल द्वारा प्रयागराज जंक्शन पर मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया ।

इसी क्रम में दिनांक 22.02.2026 को रेलवे मजिस्ट्रेट, विवेक कुमार जयसवाल के नेतृत्व में प्रयागराज जंक्शन पर मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, दिनेश कुमार भी मौजूद थे ।

इस टिकट चेकिंग अभियान में स्टेशन एवं ट्रेनों में व्यापक रूप से टिकटों की जांच की गई । इस चेकिंग अभियान में कुल 396 यात्रियों से ₹ 2,72,404/- जुर्माना वसूला गया । इनमें बिना टिकट यात्रा के 148 यात्रियों से ₹1,28,535/-, अनियमित टिकट यात्रा के 242 यात्रियों से ₹1,29,520/-, गंदगी/धूम्रपान के लिए के 2 यात्रियों से ₹300/- एवं अनबुक्ड लगेज के साथ 4 यात्रियों से ₹14,049/-, जुर्माना शामिल है ।

इस अभियान में मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक/प्रयागराज, दिवाकर शुक्ला; मुख्य टिकट निरीक्षक संतोष कुमार, 25 टिकट चेकिंग स्टाफ, 10 रेलवे सुरक्षा बल कर्मी एवं 8 राजकीय रेलवे पुलिस कर्मियों सक्रिय भागीदारी रही l

। रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता हैं की वे यात्रा के लिए उचित एवं वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा स्टेशन परिसर में प्रवेश से पूर्व प्लेट फॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज का ही उपयोग करें l रेल गाड़ी राष्ट्रीय संपत्ति हैं, इसे स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाये रखने मे रेल प्रशासन का सहयोग करें l रेल यात्रियों को अपना सफ़र स्मार्ट एवं सहज बनाने के लिए Rail One App डाउनलोड कर 14 जुलाई 2026 तक 3% की विशेष छूट का फायदा उठाने के लिए जागरूक किया गया ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे