February 8, 2026

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे का इंतजार खत्म होने वाला है..

0

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे का इंतजार खत्म होने वाला है..


एक्सप्रेस वे 1 अप्रैल से खुल जाएगा.. काम पूरा हो गया है.. फिनिशिंग बाकी है..
एक्सप्रेस वे से दो से तीन घंटे का सफर 35 से 40 मिनट में पूरा होगा.. वाहन फर्राटा दौड़ेंगे.. हालांकि, अधिकतम स्पीड 120 ही निर्धारित होगी.. इस रूट पर सबसे बड़ी समस्या जाम से निजात मिलेगी..
अभी ये एक्सप्रेस वे सिक्स लेन होगा.. इसे 8 लेन तक बढ़ाया जा सकता है..
62.7 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे बनाने में 4,700 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं. इसमें 4 बड़े पुल, 25 छोटे पुल, 4 फ्लाईओवर, पैदल यात्रियों के लिए 11 अंडरपास, हल्के वाहनों के लिए 13 अंडरपास हैं. इस एक्सप्रेस वे से लखनऊ-कानपुर आने जाने में 60 प्रतिशत तक समय बचेगा..
एक्सप्रेस वे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं.. हादसों के दौरान घायलों को 15 मिनट में मदद मिलेगी..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *