चम्बा: पंचायत मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन, उपायुक्त ने दी जानकारी

रिपोर्ट अशोक कुमार, ब्यूरो चम्बा
चम्बा, 4 फरवरी जिला चम्बा में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए जिला की समस्त ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया है।
प्रक्रिया और नियम
उपायुक्त ने बताया कि मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रारूप 6 अक्तूबर 2025 को जारी किया गया था। इस दौरान प्राप्त हुए दावों और आपत्तियों का गहनता से निपटारा करने के बाद, पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 21(1) के तहत अब इन सूचियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
यहाँ देख सकते हैं मतदाता सूची
आम जनता की सुविधा के लिए ये सूचियाँ निम्नलिखित स्थानों पर निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी:
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) कार्यालय, चम्बा।
जिला पंचायत अधिकारी एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय।
संबंधित ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद कार्यालय।
छूटे हुए मतदाता अभी भी कर सकते हैं आवेदन
मुकेश रेपसवाल ने स्पष्ट किया कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम अभी भी सूची में शामिल नहीं हो पाया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है।
जिला स्तर पर संबंधित कार्यालयों में जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए उन्हें निर्धारित 2 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।

