February 8, 2026

चंबा: मेडिकल कॉलेज के छात्रों को एचआईवी एक्ट 2017 के प्रति किया जागरूक, सीएमओ ने दी अहम जानकारी

0

चंबा: मेडिकल कॉलेज के छात्रों को एचआईवी एक्ट 2017 के प्रति किया जागरूक, सीएमओ ने दी अहम जानकारी

रिपोर्ट अशोक कुमार, ब्यूरो चम्बा
चंबा, 3 फरवरी: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग चंबा और जिला एड्स कंट्रोल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आज पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एचआईवी प्रीवेंशन (रोकथाम) और एचआईवी एड्स एक्ट 2017 पर एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस फाइनल ईयर के छात्रों के लिए आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. जालम भारद्वाज ने की।एक्ट 2017 और मरीजों के अधिकारों पर चर्चामुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने अपने संबोधन में भावी चिकित्सकों को एचआईवी एड्स के लक्षण और इसके उपचार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से ‘एचआईवी एड्स एक्ट 2017’ पर प्रकाश डाला और बताया कि इस अधिनियम के अंतर्गत एचआईवी पीड़ित लोगों को सरकार द्वारा क्या-क्या सुविधाएं और अधिकार प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने जोर दिया कि समाज में इस बीमारी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने में मेडिकल छात्रों की भूमिका अहम है।1097 पर मिलेगी पूरी जानकारी कार्यक्रम के दौरान ज़िला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पूरी ने छात्रों को बताया कि एचआईवी के प्रति किसी भी तरह की शंका या जानकारी के लिए एड्स कंट्रोल सोसायटी, भारत सरकार ने 1097 टोल फ्री नंबर जारी किया है। कोई भी नागरिक इस नंबर पर कॉल करके किसी भी समय एचआईवी/एड्स के प्रति जानकारी हासिल कर सकता है।

ये रहे उपस्थित

इस महत्वपूर्ण सत्र में पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविता महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा आईसीटीसी (ICTC) काउंसलर चैन सिंह और सपना कुमारी भी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *