February 1, 2026

चंबा: 12 फरवरी को आंगनबाड़ी वर्कर्स की प्रदेशव्यापी हड़ताल, केंद्रीय बजट और लेबर कोड के खिलाफ खोला मोर्चा

0

चंबा: 12 फरवरी को आंगनबाड़ी वर्कर्स की प्रदेशव्यापी हड़ताल, केंद्रीय बजट और लेबर कोड के खिलाफ खोला मोर्चा

रिपोर्ट अशोक कुमार, ब्यूरो चम्बा

चम्बा । 1 फरवरी केंद्र सरकार द्वारा आज पेश किए गए बजट और आंगनबाड़ी कर्मियों की लंबित मांगों की अनदेखी के खिलाफ आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन (संबंधित सीटू) ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। रविवार को चंबा में संपन्न हुई यूनियन की जिला कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 12 फरवरी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपनी मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी हड़ताल करेंगी।
बजट से निराशा, लेबर कोड को बताया काला कानून यूनियन की जिला अध्यक्षा सरोज की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर भड़ास निकाली। बैठक को संबोधित करते हुए सीटू जिला महासचिव सुदेश ठाकुर और जिला अध्यक्ष नरेंद्र ने कहा कि सरकार द्वारा लाए गए चार लेबर कोड (वेतन संहिता, औद्योगिक संबंध संहिता, सामाजिक सुरक्षा संहिता आदि) मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला हैं। उन्होंने कहा कि इन ‘काले कानूनों’ से श्रमिकों की सुरक्षा और भविष्य खतरे में है, जिसे यूनियन किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी।यूनियन ने आज पेश हुए केंद्रीय बजट पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। पदाधिकारियों ने कहा कि काम का बोझ लगातार बढ़ाया जा रहा है, लेकिन मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जिससे आंगनबाड़ी कर्मियों में भारी रोष है।पोषण ट्रैकर और मानदेय की समस्या बैठक में ‘पोषण ट्रैकर ऐप’ को लेकर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने इसे अव्यावहारिक बताते हुए कहा कि खराब नेटवर्क और तकनीकी खामियों का खामियाजा वर्करों को भुगतना पड़ता है। इसके अलावा, महीनों तक मानदेय का भुगतान न होने से वर्कर्स को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
प्रमुख मांगें:
ग्रेच्युटी: सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार ग्रेच्युटी का लाभ तुरंत दिया जाए।
वेतन: हरियाणा की तर्ज पर आंगनबाड़ी कर्मियों को सम्मानजनक वेतन मिले।

लेबर कोड: चारों लेबर कोड वापस लिए जाएं।
अतिरिक्त कार्य: अन्य विभागों के जबरन थोपे गए कार्यों पर रोक लगे।

12 फरवरी को सड़कों पर उतरेंगे कार्यकर्ता
जिला महासचिव अंजू देवी ने बताया कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। 12 फरवरी की हड़ताल के दौरान चुवाड़ी और जिला मुख्यालय चंबा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।ये रहे उपस्थित इस बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष चम्पा, सचिव मीना कुमारी, वित्त सचिव रजनी शर्मा, आशा, बबली, बबिता, अंजू और तृप्ता सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे