माघ मेला अक्षयवट मार्ग के फुटपाथ दुकानदारो ने नगर विकास मंत्री को सौंपा ज्ञापन
माघ मेला अक्षयवट मार्ग के फुटपाथ दुकानदारो ने नगर विकास मंत्री को सौंपा ज्ञापन

परम्परागत विरासत बाजारो के स्ट्रीट वेंडरो को हटा कर बाहरी दुकानदारो से हो रही अवैध वसूली : रवि शंकर द्विवेदी

*महाकुम्भ मेले में सरकार ने दिया प्रशिक्षण/वर्दी उन्ही दुकानदारो को प्रताड़ित कर भगाया जा रहा*
*बिना नोटिस के समान उठाने की रसीद भी नहीं दी जा रही*
प्रयागराज माघ मेला अक्षयवर मार्ग संगम किला घाट सहित सभी विरासत बाजारो के परम्परागत स्थानीय दुकानदारो को मेला प्राधिकरण में कुछ अधिकारियो कर्मचारियो के इशारे पर पी.एम स्वनिधी योजना के लाभार्थी दुकानदारो (मूल निवासियो) को उनके बिक्री क्षेत्रो से हटा कर बाहरी दुकानदारो को जगह देने उत्पीड़न के मामले की शिकायत माक्रेट लीडर राधा रानी निषाद ने आजाद स्ट्रीट वेन्डर वेलफेयर युनियन के प्रदेश महासचिव को दी। *पीड़ित दुकानदारो के साथ युनियन लीडर रवि शंकर द्विवेदी नगर विकास मंत्री ए के शर्मा को सक्रिट हाऊस में ज्ञापन सौंपा द्विवेदी ने मंत्री से कहा प्रयागराज में लगने वाले पौराणिक माघ मेला महाकुभ मेला अर्ध कुम्भ मेले में सैकड़ो वर्षों से अपना रोजगार कर परिवार का जीवको पार्जन करने वाले स्थानीय परम्परागत रूप से माला फूल प्रसाद नारियल चुनरी बिन्दी चूड़ी खिलौना चाय बाटी चोखा खाद्य सामग्री विक्रेताओ को मेला प्राधिकरण व पुलिस द्वारा उनके मूल स्थानों से मेले के दौरान हटाया जाता है, महाकुम्भ मेले में प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार पर्यटन विभाग द्वारा प्रशिक्षण के साथ वर्दी भी दी गयी उन्ही गरीब दुकानदारो को हटाने के पीछे पूंजीवाद बड़े दुकानदारो या अवैध वसूली की जाँच कराये।* मांग पत्र ज्ञापन में “पथ विक्रेता कानून 2014 की धारा 38 के अन्तर्गत प्राकृतिक बाजार”(नेचुरल माक्रेट) के स्थानीय परंपरागत रेहड़ी पटरी दुकानदारो को हटाये बिना उन्हे पूर्व मेलो की भांति समाहित करने का मांग पत्र सौंपा। इस दौरान पार्षद आन्नद घिडियाल कुसुम लता गुप्ता आशीष द्विवेदी शिव सेवक सिंह रीतेष द्विवेदी राधा रानी निषाद रवि शंकर महंत लाल यादव त्रिलोकी मुकेश सोनकर सविता देवी मुन्ना लाल राहुल निषाद श्याम कली लाल बाबू रितेश श्रीवास्तव अरविन्द मिश्रा पंकज अरविन्द मिश्रा विनोद रंजीत सोनकर सहित महिला दुकानदार मौजूद रही।

