माघ मेले में लगा मुक्त विश्वविद्यालय का दूरस्थ शिक्षा जागरूकता शिविर, कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने किया भूमि पूजन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के माघ मेला क्षेत्र में लाल सड़क मार्ग सेक्टर 3 में मंगलवार को दूरस्थ शिक्षा जागरुकता शिविर का भूमि पूजन कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने किया। प्रोफेसर सत्यकाम ने सपत्नीक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विश्वविद्यालय के विकास एवं शिविर की सफलता के लिए गंगा तट पर भूमि पूजन का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रोफेसर सत्यकाम ने कहा कि दूरस्थ शिक्षा सभी के लिए है। विश्वविद्यालय के शिविर का उद्देश्य ही यही है कि माघ मेले में देश के कोने कोने से आने वाले श्रद्धालुओं को दूरस्थ शिक्षा के बारे में जानकारी प्रदान की जाए। अपने इस उद्देश्य में मुक्त विश्वविद्यालय कुंभ 2025 में सफल रहा और मानवता की सेवा करते हुए अपने शिविर में न केवल कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए वरन कई शिक्षण संस्थानों से शोध के लिए आने वाले दल के लिए आवासीय व्यवस्था भी नि निःशुल्क सुलभ कराई। प्रोफेसर सत्यकाम ने कहा कि इस बार भी माघ मेला में शिविर के संचालन की बागडोर डॉ अनिल कुमार सिंह भदौरिया को सौंपी गई है, जिनके निर्देशन में यहां उपस्थित टीम विश्वविद्यालय के लोकप्रिय कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जागरूक करेगी। प्रारंभ में कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम एवं श्रीमती सीमा सत्यकाम का स्वागत शिविर के नोडल अधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह भदौरिया ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव कर्नल विनय कुमार, प्रोफेसर सत्यपाल तिवारी, प्रोफेसर पी के स्टालिन, प्रोफेसर एस कुमार, प्रोफेसर ए के मलिक, प्रोफेसर आनंदानंद त्रिपाठी, प्रोफेसर देवेश रंजन त्रिपाठी आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र ने किया।


मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
नाम – रवि खवसे
शहर – मुलताई
जिला – बैतूल
राज्य – मध्यप्रदेश