संरक्षित रेल संचालन को लेकर लोको पायलटों संग संगोष्ठी, क्रिसमस पर दिया सुरक्षा का संदेश

संरक्षित संचालन सुनिश्चित करने हेतु दिनांक 25.12.2025 को प्रयागराज रनिंग रूम में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य बिजली इंजीनियर उ.म.रे. प्रयागराज के साथ वरि. मंडल बिजली इंजीनियर (परि०) उ.म.रे. प्रयागराज व वरि. मंडल बिजली इंजीनियर (कर्षण) उ.म.रे. प्रयागराज भी उपस्थित रहे। संगोष्ठी में विभिन्न मुख्यालयों के मुख्य लोको निरीक्षक एवं रनिंग कर्मियों ने भाग लिया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य बिजली इंजीनियर उ.म.रे. प्रयागराज यतेंद्र कुमार ने रनिंग कर्मचारियों को क्रिसमस के त्यौहार की बधाई देते
हुए कहा की संचालन में नियमों की जानकारी रखते हुए अपने विवेक से भी काम लें साथ ही संरक्षित संचालन का मन्त्र देते हुए कहा कि सिगनल कॉल आउट हेतु किसी प्रकार का भ्रम न पालें , रनिंग रूम में पूर्ण विश्राम करें तथा कोहरे में गाड़ी की गति को दृश्यता के अनुरूप ही रखें !
वरि. मंडल बिजली इंजीनियर (परि०) उ.म.रे. प्रयागराज प्रदीप शर्मा ने संगोष्ठी में आये सभी रेल कर्मियों को क्रिसमस की बधाई दी एवं कोहरे में संरक्षित संचालन हेतु 1048 के पालन पर जोर दिया I साथ ही संचालन को पायलट एवं सहायक लोको पायलट दोनों की साझा जिम्मेदारी बताते हुए एक दुसरे की गतिविधियों पर नज़र रखने व सहकर्मी के परस्पर सिगनल कॉल आउट न करने पर तुरंत ब्रेकिंग करने की सलाह दी।
संगोष्ठी के उपरांत मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य बिजली इंजीनियर उ.म.रे. प्रयागराज यतेंद्र कुमार एवं अधिकारियों ने नव निर्मित G-2 लोको पायलट एवं गार्ड रनिंग रूम का निरीक्षण भी किया जहां माघ मेला के दौरान विभिन्न मुख्यालयों के कर्मीदल को रुकने हेतु व्यवस्था है नव निर्मित जी टू एवं पुराने रनिंग रूम की सभी व्यवस्थाओं की जाँच करते हुये रनिंग कर्मियों से फीडबैक भी लिया साथ ही विभिन्न मुख्यालयों से आयें रनिंग कर्मियों संग तुलसी समक्ष दिया जलाकर क्रिसमस केक काट कर तुलसी पूजन एवं क्रिसमस का त्यौहार मनाया। रनिंग कर्मियों ने उत्साह के साथ त्यौहार मनाते हुये ऐसे कार्यक्रम को जीवन में खुशियां लाने का माध्यम बताया।
विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वस्थ समाज की परिकल्पना एवं समाज समरसता के उद्देश्य से आयोजित क्रिसमस, तुलसी पूजन एवं वस्त्र दान के कार्यक्रम में सभी प्रयागराज मण्डल के रनिंग कर्मचारियों ने अधिकारीगण के साथ निस्वार्थ भाव से संगम तट पर जाकर जरुरतमन्द व दिव्यांग लोगों के बीच कंबल एवं गर्म कपड़े दान दिया।
मुख्य क्रू नियंत्रक (सामान्य) प्रयागराज वासुदेव पाण्डेय मुख्य क्रू नियंत्रक (परि०) विजय कुमार गर्ग, मुख्य क्रू नियंत्रक (परि०) छिवकी एस एन द्विवेदी, लोको पायलट चंदन कुमार, वरुण कुमार, एस पी तिवारी, रजनीकान्त मिश्रा तथा सहायक लोको पायलट प्रियंका कुमारी, अनीता राय प्रिया सिंह मिनली शालिनी मिश्रा मो. आदिल,अमित वीरेंद्र सिंह एजाज अहमद सर्वेश कुमार सिंह राजकुमार सिंह लवकुश केसरवानी एसके गुप्ता अशोक यादव जेके यादव अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे
कार्यक्रम के अंत में मंच के संचालक मुख्य क्रू नियंत्रक(सामान्य) प्रयागराज वासुदेव पाण्डेय ने सभी रनिंग कर्मचारियों को रनिंग रूम में उपलब्ध सुविधाओं का भरपूर लाभ लेते हुए पूर्ण विश्राम व कर्तव्य निर्वहन में अति विश्वास से बचते हुये नियम संगत कार्य करने की सलाह दी ! संरक्षा संगोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य बिजली इंजीनियर उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज ने रनिंग रूम प्रयागराज में ठहरे रनिंग कर्मियों की फीड बैक एवं उत्कृष्ट व्यवस्था की सराहना करते हुए पुरस्कार की घोषणा की।

