December 21, 2025

सिद्धार्थनगर जिले में डुमरियागंज पुलिस की रात्रि गश्त की खुली पोल, नगर पंचायत अध्यक्ष के घर बड़ी चोरी

0

 

सिद्धार्थनगर जिले में डुमरियागंज पुलिस की रात्रि गश्त की खुली पोल, नगर पंचायत अध्यक्ष के घर बड़ी चोरी।

डुमरियागंज थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त के दावों की सच्चाई सामने आ गई है।

नगर पंचायत डुमरियागंज के अध्यक्ष के आवास को चोरों ने निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

चोरों ने घर से करीब ₹2 लाख 50 हजार नकद और लगभग ₹13 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अतीकुर्रहमान अपने परिवार के साथ इलाज के सिलसिले में लखनऊ गए हुए थे, इसी दौरान चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया।

यह मामला डुमरियागंज थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या–15, गांधी नगर का है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे