February 9, 2026

पल्स पोलियो अभियान के बारे में सीएमओ ने किया प्रेसवार्ता

0

पल्स पोलियो अभियान के बारे में सीएमओ ने किया प्रेसवार्ता

रिपोर्ट अशोक कुमार, ब्यूरो चम्बा

चम्बा। पल्स पोलियो 21 दिसंबर 2025 अभियान के बारे में प्रेस ब्रीफिंग करते मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डा. जालम भारद्वाज.
भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 21 दिसंबर 2025 को पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना है।
चंबा जिले में 542 बूथ स्थापित किए गए है .
21 दिसंबर को बूथ स्तर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी.
जिला में लगभग 52137 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है।
– स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत प्रतिनिधि, और अन्य विभागों के सहयोग से 2276 कार्यकर्त्ता अभियान को सफल बनाने का प्रयास करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *