तिरंगा फाड़ने की निन्दा, दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई हो
तिरंगा फाड़ने की निन्दा, दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई हो

प्रयागराज। भारत भाग्य विधाता कोर ग्रुप की बैठक आज न्यायमूर्ति सुधीर नारायण की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एक प्रस्ताव पास करके शहीदवॉल पर स्मार्ट जोन में लगे तिरंगे राष्ट्र ध्वज के चित्र को फाड़ने की घोर निन्दा की गयी। साथ ही पुलिस से दोषी लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह के अपमान का मुकदमा दर्ज किये जाने की मांग की गयी।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह गलत परम्परा होगी। जब राष्ट्र के प्रतीक चिन्ह तिरंगे को फाड़ दिया जाय और हम चुपचाप बैठे रहे। तिरंगे का अपमान नही सहेगा हिन्दुस्तान ।
वक्ताओं ने कहा कि शहीदवॉल पर राष्ट प्रथम की सोच रखकर कार्य होता है। किन्तु कुछ स्वार्थी और जातिवादी ताकतें पिछले कुछ दिनों से अपना हित साधने के लिए देश और शहीदों का अपमान कर रहे हैं। इसी कड़ी में कल 9 अगस्त को उन्होने स्मार्ट जोन में लगे तिरंगे झण्डे के चित्र को सार्वजनिक रूप से फाड़ कर उसका अपमान किया है। ऐसी दशा में जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कायवाई होनी चाहिए जिनके मन में राष्ठ के प्रतीक चिन्ह तिरंगे के प्रति सम्मान न हो।
बैठक में निन्दा प्रस्ताव वीरेन्द्र पाठक संस्थापक शहीदवॉल ने रखा। संचालन डा प्रमोद शुक्ल ने किया तथा आशुतोष सण्ड पूर्व जीए सहित डा श्रवण कुमार मिश्र, सुनीता मिश्र जगत नारायण तिवारी प्रमुख रूप से निन्दा करते हुए दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

