February 5, 2025

भवानीपुर में प्लास्टिक फ्री अभियान का डीपीआरओ ने किया निरीक्षण

0

भवानीपुर में प्लास्टिक फ्री अभियान का डीपीआरओ ने किया निरीक्षण

एक घर पर खुद बोरी मांग कर तांगा और बोली प्लास्टिक इसी में रखिए

गांव के लोगों का किया आह्वान प्लास्टिक की बोरी टांगें और उसी में रखे अपने प्रयोग किया गया प्लास्टिक

ग्राम प्रधान को दिया आवश्यक निर्देश

4578 घरों पर टांगी गई बोरी, अब तक 3160 किलो प्लास्टिक किया गया इकट्ठा

जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण के द्वारा शुरू किए गए प्लास्टिक फ्री पंचायत अभियान का असर अब दिखाना शुरू हो गया है आज 5 दिन में 61 ग्राम पंचायत से लगभग 3160 किलो प्लास्टिक एकत्र किया गया तथा 23322 घरों के सापेक्ष 4578 घरों पर बोरिया टांगी जा चुकी है। चार चरणों में चलाए जा रही इस अभियान में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 61 ग्राम पंचायत का चयन किया गया था। ग्राम पंचायत के प्रधान और कर्मचारियों के प्रशिक्षण के उपरांत गांव में प्रधान के नेतृत्व में सफाई कर्मी एवं गांव के लोगों के द्वारा बिखरे हुए प्लास्टिक बिनकर इकट्ठा किया जा रहा है। द्वितीय चरण में लोगों द्वारा अपने घर पर प्लास्टिक की बोरी टांग कर उसी में प्लास्टिक रखा जा रहा है। उक्त के क्रम में आज ग्राम पंचायत भवानीपुर में प्लास्टिक फ्री अभियान का निरीक्षण जिला पंचायत अधिकारी नामित शरण द्वारा किया गया जिसमें उनके द्वारा घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया गया तथा गांव के लोगों से यह आह्वान किया गया कि अपना प्लास्टिक आप इसी बोर में रखें हमारे सफाई कर्मी ई रिक्शा के माध्यम से यह प्लास्टिक आपके बोर में से कलेक्ट कर आर आर सी केंद्र पर इकट्ठा कर लेंगे। जिससे कि यह प्लास्टिक हमारे खेतों, नालियों, तालाबों में नहीं जाएगा एवं हम अपने पर्यावरण को बचा सकते हैं। अब तक इस ग्राम पंचायत में 43 किलो प्लास्टिक इकट्ठा किया गया है।

रिपोर्ट मनोज सिंह राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे