नाईं समाज का चुनाव हुए सम्पन्न, घोषित हुए पदाधिकारी
प्रयागराज। शनिवार को नाई समाज के पदाधिकारियों को चयनित किया गया, नाई समाज के चुनाव में नए पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुना गया। जिसमे राम भुवन शर्मा को दूसरी बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है, अमन शर्मा उपाध्यक्ष, मनु शर्मा महामंत्री और राजेश शर्मा को संघटन मंत्री की जिम्मेदारी मिली है।
कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया, वही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
रिपोर्ट विनोद कुमार