November 27, 2026

बाल विवाह, अल्पायु विवाह एवं जबरन विवाह उन्मूलन अंतरराष्ट्रीय दिवस

0

बाल विवाह, अल्पायु विवाह एवं जबरन विवाह उन्मूलन अंतरराष्ट्रीय दिवस

*बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण हेतु छात्राओं को किया जागरूक


नगर निगम प्रयागराज। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन एवं बालिकाओं के अधिकारों के संरक्षण के उद्देश्य से नगर निगम प्रयागराज द्वारा जोन-04 के बाई का बाग स्थित क्रास्थवेट गर्ल्स कॉलेज (Crosthwaite Girls College) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बाल विवाह, अल्पायु विवाह एवं जबरन विवाह के दुष्परिणामों, बाल अधिकारों, शिक्षा के महत्व तथा बाल विवाह रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
इस अवसर पर सवाल-जवाब सत्र के माध्यम से छात्राओं ने विषय से जुड़ी अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया और बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका को समझा। साथ ही आगामी दिनों में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता गतिविधियों के संबंध में भी छात्राओं को जानकारी प्रदान की गई।
यह पहल शासन द्वारा संचालित ‘100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान’ (21 अक्टूबर से 21 दिसंबर 2026) के अंतर्गत की गई।
आइए, संकल्प लें—बाल विवाह को रोकेंगे, बेटियों को शिक्षित करेंगे और बाल विवाह मुक्त भारत का निर्माण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे