रेहड़ी-पटरी लघु व्यापारियो, गिग वर्कस के अधिकारों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौपा

प्रयागराज, 27 नवंबर 2026: उत्तर प्रदेश के लाखों गिग वर्कर्स, ई-कॉमर्स वेयरहाउस कर्मचारियों और रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के हितों की रक्षा के लिए आज माननीय मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से एक विस्तृत ज्ञापन हाकर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी आजाद स्ट्रीट वेडर युनियन के बैनर तले सांकेतिक धरना उपरान्त धरना स्थल चौकी प्रभारी के माध्यम से जिलाधिकारी को सौंपा गया।

*लघु व्यापारियो फुटपाथ दुकान दारा ने मांगो की तख्ती लिए स्वदेशी बचाओ रोजगार बचाओ के नारे लगाते हुए महात्मा गाँधी मार्ग पर जुलूस निकाला* ।

प्रदेश महामंत्री रवि शंकर द्विवेदी के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में फुटपाथ पर पाक्रिंग के टेंडर को निरस्त कर पहले संवैधानिक कानूनी अधिकार प्राप्त स्ट्रीट वेंडरो के रोजगार स्थल ( वेंडिंग जोन ) बनाए जाने तक किसी वेंडर को अतिक्रमण कारियों कार्रवाई से मुक्त रखा जाए ।
*स्ट्रीट वेंडरो की प्रमुख मांग :*
रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं का संरक्षण: स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट 2014 को सख्ती से लागू करते हुए तत्काल सर्वेक्षण, वेंडिंग प्रमाणपत्र जारी करने, टाउन वेंडिंग कमेटी के गठन और बिना वैकल्पिक व्यवस्था के विस्थापन पर रोक लगाने की मांग की गई है।दिव्यांग समावेशन और आसान ऋण: दिव्यांग कर्मियों को कार्य आवंटन में भेदभाव से सुरक्षा व आरक्षण देने तथा ई-श्रम कार्ड के आधार पर बिना जमानत कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने की मांग शामिल है।
*गिग वर्कर की प्रमुख मांगें:*
तत्काल ‘उत्तर प्रदेश गिग एवं प्लेटफॉर्म वर्कर्स कल्याण बोर्ड’ के गठन और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के अभिसमय संख्या 193 के अनुमोदन की मांग की गई है।
न्यूनतम आय और सामाजिक सुरक्षा: ऐप-आधारित डिलीवरी एवं राइड-हेलिंग कर्मियों के लिए प्रति घंटे न्यूनतम आय की गारंटी, अनिवार्य भविष्य निधि (PF) और ई-कॉमर्स वेयरहाउस कर्मियों के लिए महंगाई से जुड़ा जीवन-यापन योग्य वेतन लागू किया जाए।
हीटवेव से सुरक्षा और बुनियादी सुविधाएं: भीषण गर्मी में काम करने वाले कर्मियों के लिए NDMA की सलाह के अनुसार अनिवार्य विश्राम, पानी/ORS की व्यवस्था और देरी पर दंड से राहत दी जाए। साथ ही, प्रमुख बाजारों और डिलीवरी हब पर महिला कर्मियों के लिए 24×7 सुरक्षित शौचालय व आश्रय स्थल बनाए जाएं।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि आगामी ग्रीष्म ऋतु 2027 से पहले अंतरिम राहत उपायों की घोषणा की जाए और इन मांगों को लागू करने के लिए 60 दिनों के भीतर सरकार, कंपनियों और श्रमिक प्रतिनिधियों की एक त्रिपक्षीय समिति गठित की जाए। प्रदर्शन में विभिन्न माक्रेट लीडर मुकेश सोनकर अधिवक्ता लीगल एडवाइजर देवेन्द्र सोनकर पार्षद आकाश सोनकर अजय सोनी मो आरिफ अरविन्द यादव मो नसीम शैलेन्द्र मुस्कान संदीप कुमार दीपक सोनकर यार मोहम्मद ग्रीस सुभाष जयसावल आशीष केसरवानी श्याम लाल ब्रजेश कुमार राजू चौधरी सहित सैकड़ो वेंडर मोंजूद रहे ।

