November 27, 2026

उत्‍तर मध्‍य रेलवे आफिसर्स स्‍पोर्ट्सएवं कल्‍चरल मीट 2026 का शुभारंभ

0

*उत्‍तर मध्‍य रेलवे आफिसर्स स्‍पोर्ट्सएवं कल्‍चरल मीट 2026 का शुभारंभ*

उत्‍तर मध्‍य रेलवे प्रशासन द्वारा खेल को प्रोत्‍साहन देने के उद्देश्‍य से समय-समय पर विभिन्‍न खेल तथा सांस्कृतिक स्‍पर्धाओं का आयोजन किया जाता रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 27.11. 2026 को रेलगांव स्थित स्‍पोर्ट्स ग्राउन्‍ड सूबेदारगंज, प्रयागराज  में दो दिवसीय ‘उत्‍तर मध्‍य रेलवे आफिसर्स स्‍पोर्ट्स एवं कल्‍चरल मीट 2026’का शुभारम्‍भ किया गया।

इस अवसर पर मुख्‍य अतिथि महाप्रबन्‍धक उत्‍त रमध्‍य रेलवे नरेश पाल सिंह एवं उत्‍तर मध्‍य रेलवे महिला कल्‍याण संगठन की अध्‍यक्षा श्रीमती श्रीमती हिमा चौहान सिंह ने कार्यक्रम का शुभारम्‍भ किया।

स्‍पोर्ट्स एवं कल्‍चरल मीट 2026 के शुभारम्‍भ के अवसर पर महाप्रबन्‍धक उत्‍तर मध्‍य रेलवे नरेश पाल सिंह ने उत्‍तर मध्‍य रेलवे के तीनों मंडलों प्रयागराज , झांसी, आगरा एवं मुख्‍यालय के दलों को नियमों के अनुसार एवं खेल भावना से इस मीट में भाग लेने की शपथ दिलायी।

इसी क्रम में सभी टीमों के मार्च पास्ट का अवलोकन किया और गुब्बारे उड़ा करइस मीट के शुभारंभ की घोषणा की । उन्होंने अपने संबोधन मे सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि, इस तरह के आयोजन हमेंआपस में मिलने जुलने का अवसर प्रदान करते हैं । यह प्रतियोगिता केवल खेल औरसंस्कृति का मंच नहीं थी, बल्कि यह उत्तर मध्य रेलवे परिवारके अधिकारियों के बीच एकता, सहयोग और सौहार्द की भावना कोमजबूत करने का भी एक सशक्त माध्यम है।       दिनांक 27.11.2026से 28.11.2026 तक चलने वाली इस उत्‍तर मध्‍य रेलवे स्‍पोर्ट्स एवं कल्‍चरल मीट के अन्‍तर्गत विभिन्‍न खेल स्‍पर्धाओं जैसे क्रिकेट,बैडमिंटन, टेबल टेनिस,लॉनटेनिस, कैरम, चेस प्रतियोगिताओं एवंएथलेटिक में 3 किलोमीटर की मिनी मैराथन, 100 मी. दौड़, रिले रेस आदि के साथ-साथ, बॉक्स क्रिकेट, सैक रेस एवं स्पून रेस आदि का भीआयोजन किया जा रहा है| उदघाटन समारोह में रेलवे सुरक्षा बल केश्वानो के डॉग शो का भी आयोजन भी किया गया।

इसी क्रम में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं जैसे वाद्य संगीत, गायन,नृत्य, अभिनय के अतिरिक्तपेंटिंग, रंगोली एवं मिमीक्री का भी आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे