November 27, 2026

सुभाष चौराहे पर एंटी करप्शन का जागरूकता अभियान, बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को दिया सुरक्षा का संदेश

0

सुभाष चौराहे पर एंटी करप्शन का जागरूकता अभियान, बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को दिया सुरक्षा का संदेश

प्रयागराज। सुभाष चौराहे पर आज एंटी करप्शन की ओर से यातायात जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को हेलमेट पहनकर ही दोपहिया वाहन चलाने की सलाह दी गई। अभियान के माध्यम से समझाया गया कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। हेलमेट केवल यातायात नियमों का पालन करने के लिए नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी की सुरक्षा के लिए भी बेहद जरूरी है। इस दौरान वाहन चालकों से अपील की गई कि वे बिना हेलमेट सड़क पर न निकलें और स्वयं के साथ अपने परिवार की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। अभियान के माध्यम से लोगों को “जान है तो जहान है, हेलमेट लगाकर चलें और सुरक्षित घर पहुंचें” का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे