November 27, 2026

महाराष्ट्र से चोरी के मामले में संलिप्त 2 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी किया गया शत-प्रतिशत एल्यूमिनियम एवं ट्रक सहित पूरा माल बरामद

0

 

*🔹 🔸थाना पिपरी पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता, मात्र 15 दिनों में लगभग ₹1.63 करोड़ मूल्य के 34.850 टन एल्यूमिनियम की चोरी का किया सफल अनावरण।*

रिपोर्ट मनोज सिंह राणा

*🔹🔸महाराष्ट्र से चोरी के मामले में संलिप्त 2 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी किया गया शत-प्रतिशत एल्यूमिनियम एवं ट्रक सहित पूरा माल बरामद।*

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल* एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी विनय प्रभाकर साहनी* के पर्यवेक्षण में थाना पिपरी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। थाना पिपरी पुलिस द्वारा लगभग *₹1 करोड़ 63 लाख मूल्य के 34.850 टन एल्यूमिनियम* की चोरी के मामले का सफल अनावरण करते हुए महाराष्ट्र के रहने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा चोरी किए गए शत-प्रतिशत एल्यूमिनियम एवं परिवहन में प्रयुक्त ट्रक को भी बरामद कर लिया गया है।
मु0अ0सं0 207/2026, धारा 316(3), 3(5), 338, 336(2), 340(2), 61(2), 317(2), 317(5) बीएनएस से संबंधित प्रकरण में लगभग ₹1 करोड़ 63 लाख मूल्य के 34.850 टन एल्यूमिनियम की चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना पिपरी पुलिस द्वारा गहन विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए माल की बरामदगी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे