November 11, 2026

टेढ़ी पुलिया चौराहे पर ई-रिक्शों का कब्जा! जिम्मेदारों की अनदेखी से रोजाना जाम, आखिर कब होगी कार्रवाई??

0

टेढ़ी पुलिया चौराहे पर ई-रिक्शों का कब्जा! जिम्मेदारों की अनदेखी से रोजाना जाम, आखिर कब होगी कार्रवाई??

राजधानी लखनऊ गुडंबा थाना क्षेत्र के टेढ़ी पुलिया चौराहे पर अव्यवस्थित ढंग से खड़े ई-रिक्शे यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं,चौराहे के आसपास ई-रिक्शों का जमावड़ा और बेतरतीब पार्किंग के चलते आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न होती नजर आ रही है, इससे राहगीरों के साथ-साथ दोपहिया, चारपहिया वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,

स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर ई-रिक्शों की अनियंत्रित आवाजाही और सड़कों पर अवैध रूप से खड़े बैटरी रिक्शा आवागमन बाधित कर रहे है,खासकर सुबह और शाम के व्यस्त समय में जाम की समस्या और भी गंभीर हो जाती है, कई बार राहगीरों को चौराहा पार करने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है,अब ऐसे में लोगों ने यातायात पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करते हुए मांग की है कि टेढ़ी पुलिया चौराहे पर विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शों और बेतरतीब पार्किंग के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए, साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे