November 11, 2026

सोशल मीडिया पर नोटों की गड्डी दिखाना एक परिवार को पड़ गया भारी, बच्चे की अपहरण के बाद हत्या, आरोपी ने 50 लाख की मांगी थी फिरौती

0

सोशल मीडिया पर नोटों की गड्डी दिखाना एक परिवार को पड़ गया भारी, बच्चे की अपहरण के बाद हत्या, आरोपी ने 50 लाख की मांगी थी फिरौती

 

मिर्जापुर के सेमरी गांव के रहने वाले केशव बिंद की दिवाली से पहले 80 लाख की जमीन बिकी, केशव जी ने दिवाली पर नोटों की गड्डी के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो डाली, जो उसके एक करीबी दोस्त ने ही देख ली, अगले ही दिन केशव जी के 12 वर्षीय बेटे प्रिंस का अपहरण हो गया, और व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से 50 लाख की डिमांड की गई

केशव जी ने पुलिस को सूचना दी, तत्काल ही पुलिस अधीक्षक महोदया ने बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए 3 टीमें गठित की

आरोपी ने कॉल के बाद फोन बंद कर लिया, जिसके बाद पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी, सीसीटीवी से लेकर आखरी टावर लोकेशन के माध्यम से पुलिस आरोपी तक पहुंची, आरोपी ने पुलिस को देखते ही गोली चला दी पुलिस ने भी यहां से गोली चलाई और आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बच्चे को वह कुछ देर पहले ही मार चुका है।

पुलिस ने बच्चे के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, अब बच्चे के माता-पिता अपने कर्म फोड़ रहे हैं।

हालांकि पुलिस ने इस मामले में बहुत ही तत्परता दिखाई इसलिए पुलिस की इसमें कोई भी गलती नहीं है, गलती इनके माता-पिता की है जो सोशल मीडिया पर नोटों की गड्डी डालकर अपने आप को धन्ना सेठ बता रहे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे