जिलाधिकारी ने अनुमोदित मतदेय स्थलों के सम्बन्ध में समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के प्रस्तावों को अनुमोदित कर दिया गया है। जनपद के अनुमोदित मतदेय स्थलों के सम्बन्ध मे जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त (राष्ट्रीय/राज्यीय) राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आयोग द्वारा अनुमोदित मतदेय स्थलों की सूची उपलब्ध करायी गई और यह अपेक्षा की गयी कि जनपद में अनुमोदित समस्त 4887 मतदेय स्थलों पर बूथ लेबिल एजेन्टो की तैनाती करने हेतु निर्देशित किया गया।
*कोई भी पात्र मतदाता, मतदाता बनने से छूटने न पाये-जिला निर्वाचन अधिकारी*
अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार युवा मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदाता सूची में नाम पंजीकरण के संबंध में स्वीप के माध्यम से डिग्री कालेजो के 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्र/छात्राओं के नाम मतदाता सूची में शत प्रतिशत नामों सम्मिलित करने हेतु निर्देर्शित किया गया। ग्रामीण स्तर ग्राम प्रधानों के माध्यम राशन की दुकानों पर जो भी परिवार के सदस्य राशन आदि प्राप्त करने आते है तो उनके परिवार के सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु निर्देशित किया गया। अर्ह पात्र मतदाताओं के नाम फार्म 6 के माध्यम से मतदाता सूची में सम्मिलित करने, जिन मतदाताओं की किसी भी प्रविष्टि में कोई त्रुटि है तो फार्म-8 के माध्यम से शुद्ध करने एवं यदि किसी मतदाता का नाम गलत तरीके से मतदाता सूची में सम्मिलित है, तो उसे फार्म-7 के माध्यम से मतदाता सूची से नाम हटाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। मतदाता सूची से जुडे अधिकारियों व कर्मचारियों, बी०एल०ओ० को सजगता के साथ कार्य करने व किसी स्तर पर शिथिलता न बरतने के निर्देश दिये गये। आगामी निर्वाचनों में प्रयुक्त होने वाली फोटोयुक्त मतदाता सूची को सभी पहलुओं से साफ-सुथरी व त्रुटिरहित बनाये जाने एवं मतदाता सूची से डबल मतदाताओं की प्रविष्टियों को हटाये जाने में उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, व राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बी०एल०ए०, कोटेदार, प्रधान, पूर्व प्रधान, शहरी क्षेत्रों में सभासदों के सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की गई।
अवसर पर अपर जिलाधिकारी (ना०आ०), मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

