November 5, 2026

श्रृंग्वेरपुर धाम में 2.51 लाख दीपों से जगमगाएगा श्रीरामघाट

0

श्रृंग्वेरपुर धाम में 2.51 लाख दीपों से जगमगाएगा श्रीरामघाट

तीन दिवसीय श्रृंग्वेरपुर महोत्सव 6 से 8 नवंबर तक, बाल संत राम श्रीश बाहुबली महाराज ने दिया आमंत्रण

प्रयागराज। अयोध्या और काशी की तर्ज पर श्रृंग्वेरपुर धाम में भी भव्य दीपोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जय श्रीराम सेवा समिति श्रृंग्वेरपुर की ओर से सातवें वर्ष तीन दिवसीय श्रृंग्वेरपुर महोत्सव का आयोजन 6, 7 और 8 नवंबर को किया जाएगा। इस दौरान श्रीरामघाट पर 2.51 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। दीपों की रोशनी से पूरा धाम जगमगाएगा।

महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन की जानकारी बृहस्पतिवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के नारद सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई। महोत्सव के संचालक एवं समिति के महामंत्री अरुण द्विवेदी ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि पिछले सात वर्षों से श्रृंग्वेरपुर धाम में दीपोत्सव की परंपरा निभाई जा रही है। इस वर्ष इसे और भव्य स्वरूप दिया जा रहा है।

इस मौके पर श्रृंग्वेरपुर धाम के छह वर्षीय बालक राम श्रीश बाहुबली महाराज ने श्रद्धालुओं और आमजन को महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से पहुंचकर दीपोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हिस्सा बनने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *