October 31, 2026

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, प्रयागराज में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित हुआ “राष्ट्रीय एकता दिवस”, *महाप्रबंधक ने दिलाई एकता की शपथ और दौड़ को दिखाई हरी झंडी*

0

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, प्रयागराज में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित हुआ “राष्ट्रीय एकता दिवस”,
*महाप्रबंधक ने दिलाई एकता की शपथ और दौड़ को दिखाई हरी झंडी*
​
​रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को सुदृढ़ करते हुए, देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आज उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, प्रयागराज में “राष्ट्रीय एकता दिवस” समारोह का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया।

*​सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह*
​समारोह की शुरुआत प्रातः 08:00 बजे हुई, जहाँ उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने उपस्थित सभी अधिकारियों और रेल कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाए रखने की निम्न शपथ दिलाई-
_
“मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूँगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूँगा।

मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ, जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका।

मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ।_ ”

इस अवसर पर सभी ने एक स्वर में देश की आंतरिक सुरक्षा में अपना योगदान देने और सरदार पटेल की दूरदर्शिता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

*​”रन फॉर यूनिटी” (एकता दौड़) का आयोजन*
​शपथ ग्रहण कार्यक्रम के उपरांत, राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रसारित करने के लिए महाप्रबंधक महोदय के नेतृत्व में “रन फॉर यूनिटी” (एकता दौड़) का आयोजन किया गया। इस दौड़ में रेल सुरक्षा बल (RPF) के जवानों, उत्तर मध्य रेलवे खेलकूद संघ के सदस्यों, तथा मुख्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया।

​
​इस ऊर्जावान और प्रेरणादायक आयोजन के दौरान उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के प्रमुख विभागाध्यक्ष, अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं मुख्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे