October 25, 2026

प्रयागराज के स्कूल में परीक्षा के दौरान लगी आग, छात्रों के मोबाइल और दस्तावेज खाक; कैसे लगी आग वजह तलाश रही पुलिस

0

प्रयागराज के स्कूल में परीक्षा के दौरान लगी आग, छात्रों के मोबाइल और दस्तावेज खाक; कैसे लगी आग वजह तलाश रही पुलिस

गंगापार के थरवई में इस्माइलगंज बाजार स्थित पंडित हनुमत त्रिपाठी इंटर कॉलेज में शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे अचानक आग लग गई। इससे परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों व स्टॉफ में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से छात्रों के कई दर्जन मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए।

बताया जाता है कि विद्यालय में परीक्षा हो रही थी। इस दौरान कॉलेज के एक हिस्से में छात्रों के बैग और मोबाइल फोन रखे हुए थे। इसी बीच अचानक वहां आग लग गई। आग लगने से वहां रखा सामान जलने लगा। घटना की जानकारी मिलने पर थरवई पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने लोगों के सहयोग से आग बुझाया हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। जानकारी होने पर एसीपी थरवई ने भी पहुंचकर जांच-पड़ताल की। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे