मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: प्रयागराज में सिविल डिफेंस ने संभाली कमान, नए मतदाताओं ने भरे फॉर्म

प्रयागराज: जिलाधिकारी व नियंत्रक सिविल डिफेंस के आदेशानुसार, उप नियंत्रक नीरज मिश्रा और चीफ वार्डेन अनिल कुमार के निर्देशन में प्रयागराज में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत एक विशेष अभियान चलाया गया। 17 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक सिविल डिफेंस के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर और मतदान केंद्रों पर नागरिकों को जागरूक किया।

अभियान के दौरान मतदान केंद्रों पर बीएलओ (BLO) मुस्तैद नजर आए। ऐसे नागरिक जिनकी आयु 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरी हो रही है या जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, उन्होंने फॉर्म-6 भरकर अपना नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया में हिस्सा लिया। सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने युवाओं को फॉर्म भरने और उसे अपने क्षेत्र के बीएलओ के पास समय से जमा कराने में पूरी मदद की।
पदाधिकारियों वरिष्ठ वार्डेन्स ने किया मतदान केंद्रों का भ्रमण अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सिविल डिफेंस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात वार्डेन और स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ इस राष्ट्रीय कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। 24 अक्टूबर को भी लगेंगे कैप ।

