October 9, 2026

यूपी पंचायत चुनाव: ओबीसी कमीशन की रिपोर्ट पर हाईकोर्ट ने जताया असंतोष, सोमवार को फिर सुनवाई,

0

यूपी पंचायत चुनाव: ओबीसी कमीशन की रिपोर्ट पर हाईकोर्ट ने जताया असंतोष, सोमवार को फिर सुनवाई,

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल 11 याचिकाओं पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। इस दौरान हाईकोर्ट ने ओबीसी कमीशन की रिपोर्ट पर असंतोष जताते हुए सवाल उठाए। कोर्ट ने टिप्पणी की कि ऐसा लगता है कि कमीशन ने फील्ड में जाकर जांच करने के बजाय दफ्तर में बैठकर रिपोर्ट तैयार कर दी है। करीब सवा घंटे तक चली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जवाबों पर नाराजगी जताई और संबंधित पक्षों को अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया, अब इस मामले में सोमवार को फिर सुनवाई होगी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *