20 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी रोहित यादव उर्फ दारा यादव गिरफ्तार
20 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी रोहित यादव उर्फ दारा यादव गिरफ्तार

प्रयागराज। मेजा पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी रोहित यादव उर्फ दारा यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए DCP विवेक चंद्र यादव की ओर से उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके बाद मेजा थाना प्रभारी धनंजय पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

