August 18, 2026

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के सुसंगत प्रावधानों के तहत खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध कार्यवाही

0

1. लालू बेकर्स प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर गुणवत्ता में संदेह के आधार पर अजवाईन खारी का नमूना संग्रहित किया गया एवं प्रतिष्ठान में पायी गयी कमियों के सुधार किये जाने तक प्रतिष्ठान को बंद कराया गया।


2. अरमान बेकर्स, महेवा खान चौराहा, प्रयागराज स्थित प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया। दौरान निरीक्षण प्रतिष्ठान का खाद्य लाइसेंस रिटेल कटेगरी का पाया गया, जबकि निर्माण कार्य करते हुए पाया गया। मौके से गुणवत्ता के संदेह पर नमकीन बिस्कुट का नमूना संग्रहित किया गया तथा निर्माण इकाई का वैध लाइसेंस प्राप्त किये जाने तक प्रतिष्ठान की विनिर्माण इकाई को बंद कराया गया।
3. लालू रेस्टोरेन्ट/प्रयाग होटल, प्रयाग स्टेशन के पास, प्रयागराज का निरीक्षण कर गुणवत्ता के संदेह पर पनीर का नमूना संग्रहित किया गया एवं प्रतिष्ठान में पाई गई कमियों को दूर करने तक खाद्य कारोबार बंद कराया गया।
4. श्याम डेयरी अथक सेवा विनिर्माण डेरी प्रतिष्ठान आदर्श कॉलोनी, जी.टी. रोड, प्रयागराज का निरीक्षण कर गुणवत्ता के संदेह पर मिश्रित दूध का नमूना संग्रहित किया गया।
5. भारत डेरी, भगवतपुर, प्रयागराज स्थित प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया। दौरान निरीक्षण पनीर का निर्माण करते हुए पाया गया। गुणवत्ता के संदेह पर पनीर का नमूना संग्रहित किया गया।
6. तेलियरगंज, प्रयागराज स्थित शिवा स्वीट हाउस एवं पवन स्वीट्स का निरीक्षण खाद्य सचल दल के द्वारा किया गया। मौके पर प्रतिष्ठान में अखबारी कागज का प्रयोग न करने, खाद्य पदार्थों को ढ़ककर रखने के निर्देश दिये गये तथा प्रतिष्ठान में पायी गयी कमियों हेतु नोटिस जारी की गयी।
7. स्टूडंेट टेªनिंग डेरी, सैम हिगिंग बॉटम इंस्टिट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर एंड साइंस, प्रयागराज स्थित परिसर का निरीक्षण कर संदेह के आधार पर मीठी दही का नमूना संग्रहित किया गया तथा प्रतिष्ठान में पायी गयी कमियों हेतु नोटिस जारी की गयी।
8. राज डेरी एण्ड स्वीट्स, म्योर रोड प्रयागराज स्थित प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया एवं प्रतिष्ठान के निर्माणशाला की साफ-सफाई संतोषजनक ना होने पर निर्माण कार्य प्रतिषिद्ध किया गया तथा गुणवत्ता के संदेह के आधार पर तैयार छोला व पनीर का नमूना संग्रहित किया गया।
इस प्रकार कुल 08 नमूने संग्रहित कर जॉच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया एवं 02 खाद्य प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी की गई तथा 04 प्रतिष्ठानों/निर्माणशाला को प्रतिशिद्ध कराया गया। उपरोक्त नमूनों की जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के सुसंगत प्रावधानों के तहत खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध कार्यवाही संस्थित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे