Deep Diver की सहायता से NDRF टीम ने दोपहर 2:10 बजे डूबे हुए युवक का शव सफलतापूर्वक बरामद कर लिया
प्रयागराज। नैनी क्षेत्र में डूबे व्यक्ति की तलाश में 11वीं वाहिनी NDRF की टीम द्वारा चलाए जा रहे Drowning Search & Rescue Operation में मंगलवार को गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। Deep Diver की सहायता से NDRF टीम ने दोपहर 2:10 बजे डूबे हुए युवक का शव सफलतापूर्वक बरामद कर लिया।

बरामद शव की पहचान रोहित तडिमली (22 वर्ष), पुत्र कंचन तडिमली, निवासी ग्राम एवं पोस्ट महेवा, थाना नैनी, जनपद प्रयागराज के रूप में हुई। शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए नैनी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
यह रेस्क्यू ऑपरेशन इंस्पेक्टर बृजेश कुमार तिवारी, टीम कमांडर के नेतृत्व में NDRF टीम द्वारा संचालित किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद टीम को तत्काल Drowning Rescue Operation के लिए घटनास्थल पर भेजा गया था।
शव बरामद होने के बाद NDRF टीम ने अपना ऑपरेशन पूर्ण किया और बागम्बरी रोड, प्रयागराज स्थित बेस कैंप के लिए वापस रवाना हो गई।

