August 17, 2026

80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएटीसी–70 में धूमधाम से मनाया गया आजादी का पर्व, कैम्प कमांडेंट कर्नल नितिन झा ने किया ध्वजारोहण

0

*80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएटीसी–70 में धूमधाम से मनाया गया आजादी का पर्व, कैम्प कमांडेंट कर्नल नितिन झा ने किया ध्वजारोहण*

प्राष्ट्र की स्वतंत्रता, शौर्य एवं बलिदान की गौरवगाथा को स्मरण करते हुए एन.सी.सी. ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज के तत्वावधान में 16 यूपी बटालियन एन.सी.सी. प्रयागराज द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर–70 में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। शिविर स्थल राम दुलारी बच्चू लाल जायसवाल पी.जी. कॉलेज, नवाबगंज, प्रयागराज में आयोजित समारोह में कैडेट्स ने सैन्य अनुशासन एवं पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की।

समारोह में कैम्प कमांडेंट कर्नल नितिन झा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक लक्ष्मी नारायण जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान की गूंज से पूरा शिविर परिसर देशभक्ति के भाव से अभिभूत हो उठा। कैडेट्स ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के प्रति अपने कर्तव्य और संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर कैम्प कमांडेंट कर्नल नितिन झा ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर जवानों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का पावन दिवस है, जिनके अदम्य साहस से राष्ट्र स्वतंत्र हुआ। उन्होंने कैडेट्स से अनुशासन, राष्ट्रभक्ति, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कैडेट्स द्वारा देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं प्रेरक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के जयघोष से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम एवं उत्साह से गुंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर डिप्टी कैम्प कमांडेंट कर्नल निशांत बरियार, सूबेदार मेजर सीताराम, बी.एच.एम. रशपाल, ट्रेनिंग जे.सी.ओ. नायब सूबेदार वेद पाल, ए.एन.ओ. लेफ्टिनेंट शीला प्रसाद, लेफ्टिनेंट अविनाश कुमार, फर्स्ट ऑफिसर रमेश चंद्र तिवारी, सेकंड ऑफिसर श्याम नारायण सरोज सहित पी.आई. स्टाफ एवं प्रशिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा।साथ ही नवाबगंज टोल प्लाजा के कर्मचारीगण भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मिलित हुए और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा एवं सम्मान व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे