वायु सेना बैंड की देशभक्तिमयी धुनों से रोशन हुआ प्रयागराज
वायु सेना बैंड की देशभक्तिमयी धुनों से रोशन हुआ प्रयागराज


प्रयागराज। 80वीं स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर मध्य वायु कमान मुख्यालय के तत्वावधान में वायु सेना स्टेशन बमरौली ने प्रयागराज के ऐतिहासिक चंद्रशेखर आजाद पार्क में एक यादगार संगीतमयी संध्या का आयोजन किया। शहर के कोने-कोने से विशाल एवं उत्साहपूर्ण नागरिक समूह इस प्रस्तुति को देखने के लिए उपस्थित हुए।
एयर मार्शल तरूण चौधरी, एवीएसएम, वीएसएम, वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ, मध्य वायु कमान की मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति से यह अवसर गौरवान्वित हुआ।
राष्ट्र को संगीत से जोड़ने वाली भारतीय वायु सेना की दीर्घ-कालिक परंपरा को कायम रखते हुए, नं. 4 वायु सेना बैंड ने उत्कृष्ट संगीतमय प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम में देशभक्ति से ओत-प्रोत धुनों, सैन्य रचनाओं, शास्त्रीय संगीत तथा लोकप्रिय वाद्य संगीत की प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं। बेमिसाल सटीकता एवं कलात्मक उत्कृष्टता के साथ दी गई प्रस्तुति ने गहरी राष्ट्रीय गौरव को जागृत कर दिया और उसे दर्शकों की तालियों से लागातार सराहना प्राप्त हुई।
इस कार्यक्रम ने रक्षा बलों और नागरिक समुदाय के बीच मजबूत संबंधों को और सुदृढ़ किया, भारतीय वायु सेना की गौरवशाली परंपराओं एवं मूल्यों के प्रति जन-जागरुकता बढ़ाई तथा युवाओं को हमारे राष्ट्र का व्याख्यान करने वाली एकता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना से प्रेरित किया’

