August 15, 2026

उत्तर मध्य रेलवे प्रधान कार्यालय में धूमधाम से आयोजित हुआ 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह 

0

 

*उत्तर मध्य रेलवे प्रधान कार्यालय में धूमधाम से आयोजित हुआ 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

*महाप्रबंधक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रेल कर्मियों एवं संविदासफाई कर्मियों सहित 31 को किया सम्मानित*

*प्रधान कार्यालय में “हर घर तिरंगा – वन्दे मातरम” थीम पर लगाई गई एकप्रदर्शनी*

दिनांक 15 अगस्‍त 2026 को सूबेदारगंज स्थित उत्‍तर मध्‍य रेलवे प्रधान कार्यालय प्रयागराज मेंराष्‍ट्र का 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्‍भ महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह द्वारा ध्‍वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक ने रेलवे सुरक्षा बल, भारत स्‍काउट एवं गाइड तथा सेंट जॉन एम्‍बूलेन्‍स ब्रिगेड की परेड का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक महोदय ने उल्‍लेखनीय कार्यकरने वाले 25 रेल कर्मियों एवं 06 संविदा सफाई कर्मियोंसहित 31 को पुरस्‍कृत भी  किया। पुरस्कृत कर्मचारियों में अरुण चंद्र पाण्डेय, वाणिज्य निरीक्षक,प्रयागराज मण्डल, जुगेश्वर कुमार, लोको पायलट, प्रयागराज मण्डल, सुरेश तकनीशियन-।, प्रयागराज मण्डल, विनोद कुमार, वरिष्ठ तकनीशियन/कै.वै.,प्रयागराज मण्डल, मुकेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ खंड अभियंता/रेलपथ, प्रयागराज मण्डल, पूरनमल मीना, स्टेशन अधीक्षक, प्रयागराज मण्डल, हरजीत सिंह, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, प्रयागराज मण्डल, फिरदौस खान, मुख्य लोको निरीक्षक, झाँसी मण्डल, दीपक शर्मा, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/कोचिंग, झाँसी मण्डल, तरुण द्विवेदी, वरिष्ठ खंड अभियंता/रेलपथ, झाँसी मण्डल, सत्यम मिश्रा, अवर अभियंता (क.वि.), झाँसी मण्डल, सुरेन्द्र कुमार मोदी, स्टेशन अधीक्षक झाँसी मण्डल,  शेख दिलदार मंसूरी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, झाँसी मण्डल , शंकर कुमार शाह , वरिष्ठ खंड अभियंता,आगरा मण्डल,  शेखर जादौन, ट्रैकमेन –IV, आगरा मण्डल, मुरारीलाल, वरिष्ठ तकनीशियन, आगरा मण्डल, गुलशन, उप निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल, आगरा मण्डल, कपिल वर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक, आगरा मण्डल, राज कुमार साहू, वरिष्ठ खंड अभियंता, सीएमएलआर कारख़ाना झाँसी, योगेंद्र कुमार, कनिष्ठ अभियंता, रेल कोच नवीनीकरण कारखाना, झाँसी, गोपाल, वरिष्ठ खंड अभियंता, वैगन मरम्मत कारखाना/झाँसी, शिवानंद विश्वकर्मा, वरिष्ठ खंड अभियंता, रेल स्प्रिंग कारख़ाना सिथौली, डॉ. रोहित कुमार, सहायक मण्डल चिकित्सा अधिकारी, मुख्यालय, अभिनय कुमार, वरिष्ठ खंड अभियंता (ड्राइंग), मुख्यालय अमित पाण्डेय, मुख्य प्रोटोकाल निरीक्षक, सामान्य प्रशासन, मुख्यालय एवं संविदा सफाई कर्मी श्रीमती अनिता, हाउस कीपिंग सहायक, प्रयागराज मंडल, एहतशाम हुसैन, हाउस कीपिंग सहायक, प्रयागराज मंडल, अभिषेक लोहत, संविदा सफाई मित्र, झाँसी मण्डल, नरेश, संविदा सफाई मित्र, झाँसी मण्डल, रामकरन, हाउस कीपिंग स्टाफ, आगरा मण्डल, राहुल, हाउस कीपिंग स्टाफ, आगरा मण्डल को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर केंद्र सरकार के “हर घर तिरंगा” अभियान को व्यापक बनाने केउद्देश्य से उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान कार्यालय, प्रयागराज में “हर घर तिरंगा – वन्देमातरम” विषय पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में लगेसेल्फी बूथ में महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे, नरेश पाल सिंह  एवं अध्यक्षा उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन श्रीमती हिमा चौहान सिंह सहित अपर महाप्रबंधक, सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष, महिला कल्याण संगठन की पदाधिकारी अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन ने सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लिया।।इस दौरान महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह  एवं अध्यक्षा, उत्तर मध्य रेलवेमहिला कल्याण संगठन श्रीमती हिमा चौहान सिंह ने प्रधान विभागाध्यक्षों एवं महिलाकल्याण संगठन की पदाधिकारियों ने तिरंगे गुब्बारे हवा में छोड़े । इसअवसर पर हुए रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम में,टेंडरफीट के बच्चों  द्वारा- गूंज उठा हिंदुस्तान पर समूहनृत्य, सुश्री अपराजिता पटेल एवं सुश्री मिताली वर्मा द्वारा कथक नृत्यएवं राधा कृष्ण मयूर रासलीला नृत्य और उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट गाइडसूबेदारगंज यूनिट के सदस्यों श्रीमती लिपिका गोस्वामी एवं श्रीमती ज्योति कुमारीके निर्देशन में सुश्री सोनाली द्वारा तैयार महाराज शिवाजी द्वारा स्वाधीनतासंग्राम नृत्य नाटिका आदि की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह कामनमोह लिया।  *इस अवसर पर महाप्रबंधक एवं अध्यक्षा उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन ने 12 दिव्यांग रेलकर्मियों कोस्कूटी वित्तरण किया।* स्वतंत्रता दिवस संदेश में महाप्रबंधक महोदय ने उत्‍तर मध्‍य रेलवे के सभीकर्मचारियों, जवानों, पर्यवेक्षकों, अधिकारियेां एवं उनके परिजनों को गौरवशाली राष्‍ट्रके 80 वें स्‍वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई औरशुभकामनाएं दी और उदबोधन दिया|  *महाप्रबंधक महोदय का उदबोधन निम्नवत है:-* “अपने गौरवशाली राष्ट्र के 80वें स्वतंत्रता दिवस केइस पावन अवसर पर मैं समस्त रेलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों को हार्दिक बधाई देताहूँ। इस अवसर पर हम  स्वाधीनता संग्राम केउन महान सेनानियों, शहीदों एवं महापुरुषों को कृतज्ञतापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पितकरते हैं, जिनके अनुपम त्याग एवं बलिदान के फलस्वरूप देश को सदियों की गुलामी सेआजादी मिली और एक स्वतंत्र एवं संप्रभु भारत की आधारशिला रखी गई ।आज का यहमहत्वपूर्ण दिन वह सुअवसर भी है, जब हम अपने पिछले कार्यनिष्पादन का मूल्यांकनकरते हैं और अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्टता के उच्च सोपान  तक पहुँचने के अपने संकल्प को दोहराते हैं।हमारा योगदान हमारे वित्तीय कार्यनिष्पादन मेंपरिलक्षित होता है। चालू वित्त वर्ष के दौरान जुलाई, 2026 के अंत तक पिछले वर्ष कीइसी अवधि की तुलना में सकल मूल अर्जन में 13.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिसकेअंतर्गत मूल यात्री अर्जन में 15 प्रतिशत से अधिक तथा मालभाड़ा अर्जन में 10.5प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। टिकट जाँच से होने वाले अर्जन में भी 23.5 प्रतिशतकी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। हमने स्क्रैप की बिक्री से 179 करोड़ रुपए का रिकॉर्डअर्जन किया है, जो रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित आनुपातिक लक्ष्य से 121 प्रतिशतअधिक है।ग्राहक संतुष्टि हमारे संपूर्ण कार्यों का मुख्य ध्येयहै। वर्तमान वित्त वर्ष में अत्यधिक भीड़ वाली अवधि के दौरान यात्रियों की सुविधाके लिए उत्तर मध्य रेलवे में 4656 ट्रिप ट्रेन ऑन डिमांड गाड़ियाँ चलाई गईं और 64ट्रिप के लिए विभिन्न गाड़ियों में अस्थाई तौर पर 12 अतिरिक्त कोच भी जोड़े गए।जनता की माँग को ध्यान में रखते हुए 18 नई ट्रेनों की शुरुआत  की गईं, जिनमें उत्तर मध्य रेलवे की अपनी 04गाड़ियाँ शामिल हैं, साथ ही 06 गाड़ियों  का विस्तार भी किया गया।स्टेशनों पर यात्रियों का आसानी से आवागमन हो सके,इसके लिए अब तक 93 लिफ्ट और 60 एस्कलेटर लगाए जा चुके हैं तथा उत्तर मध्य रेलवे केविभिन्न स्टेशनों पर 43 लिफ्ट और 04 एस्कलेटर और लगाए जा रहे हैं। 07 स्टेशनों पर08 प्लेटफार्मों की ऊँचाई बढ़ाई गई है तथा 06 स्टेशनों पर प्लेटफार्म की लंबाई मेंवृद्धि की गई है। यात्रा के दौरान गाड़ियों में पानी की आवश्यकता को  पूरा करने के लिए 07 महत्वपूर्ण स्टेशनों परक्विक वाटरिंग सिस्टम लगाया गया है और खजुराहो में इसका ट्रायल किया जा रहा है तथाबाँदा एवं ग्वालियर स्टेशनों पर भी इसे लगाया जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे के 196कोचों में आईओटी आधारित वाटर लेवल इंडिकेटर लगाए गए हैं तथा जोन के रेकों के 1275और कोचों में भी इन्हें लगाया जाएगा। “संरक्षा सदा सर्वोपरि” का मोटो हमारे दैनिक कार्योंका मूल मंत्र है और इसके प्रति हम हमेशा से ही संजीदा रहे हैं। अपने जोन के मुख्य रेल मार्गों पर कवच प्रणाली लागू करने वाली रेलों में उत्तर मध्य रेलवे को अग्रणी रेलवे कादर्जा हासिल है। अब तक 716 किलोमीटर रूट पर कवच प्रणाली लगाई जा चुकी है। हमने 303 रेल इंजनों में भी कवच  उपकरण लगाए हैं।  उल्लेखनीय है कि हमारे जोन के 90 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों को रेल इंजनों में कवच के प्रचालन हेतु प्रशिक्षित किया जा चुका है। उत्तर मध्य रेलवे के 741 वातानुकूलित कोचों तथा 74 पावर कारों में फायर एवं स्मोक डिटेक्शन सिस्टम लगाए गए हैं। यात्रियों की सुरक्षाके लिए चालू वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान 25 और स्टेशनों एवं लोकेशनों  पर फायर अलार्म सिस्टम लगाए गए है। इस वर्ष 29 स्टेशनों पर स्टेशन पैनलों का सेफ्टी इंटीग्रिटी परीक्षण किया गया है। गर्मी एवं मानसून के मौसम में एहतियाती उपायों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जोन में 10संरक्षा अभियान चलाए गए। कर्मचारी निरंतर सुरक्षित कार्यप्रणाली अपनाएं, इस हेतु उन्हेंप्रेरित करने के उद्देश्य से हमने गाड़ी परिचालन में अनुकरणीय सतर्कता बरतने औरसंरक्षा में अहम योगदान देने वाले 49 उत्कृष्ट कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार सेसम्मानित किया  है। स्टेशनों पर यात्रियोंके आवागमन के दौरान उनकी सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 07 नए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया है। वर्तमान वर्ष के दौरान 51 पुलों की मरम्मत, पुनर्निर्माणऔर उनका सुदृढ़ीकरण किया गया है।समपार फाटकों पर संरक्षा सुनिश्चित करना हमेशा से हीभारतीय रेल की प्राथमिकता रही है। इस दिशा में अपने प्रयासों को जारी रखते हुए वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान हमने कर्मचारी की तैनाती वाले 07 समपार फाटकों कोसमाप्त कर दिया है तथा 03 आरयूबी/एलएचएस का निर्माण किया है। गाड़ी परिचालन मेंबेहतर संरक्षा के लिए इस वर्ष अब तक 07 समपार फाटकों की इंटरलाकिंग की गई है। इसकेअलावा संरक्षा के प्रति व्यापक जनजागरूकता उत्पन्न करने के लिए मीडिया माध्यमों काउपयोग करते हुए कई जागरूकता अभियान चलाए गए, जिनमें सड़क उपयोगकर्ताओं को विशेषरूप से शामिल किया गया।उत्तर मध्य रेलवे द्वारा अत्यंत व्यस्त दिल्ली-हावड़ाके 53 प्रतिशत तथा दिल्ली-चेन्नई के 24 प्रतिशत ट्रंक मार्गों पर गाड़ियों का कुशलसंचालन एवं उनका अनुरक्षण किया जाता है। गाड़ियों के सुचारु  एवं निर्बाध परिचालन को और अधिक सुगम बनाया जासके, इसके लिए हम अपने रेल मार्गों पर अत्यधिक दबाव को कम करके और लाइन क्षमता मेंवृद्धि के कार्यों के द्वारा इनपुट का सन्निवेश कर गाड़ियों का और अधिक तीव्र गति  से परिचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत हैं।हमने झाँसी मंडल में 33.70 किलोमीटर सेक्शन में सेक्शनल गति को बढ़ाकर 130किलोमीटर प्रति घंटा तथा 132.81 किलोमीटर सेक्शन में सेक्शनल गति को 110 किलोमीटरप्रति घंटा कर दिया है। हमने जुलाई, 2026 तक 118.49 किलोमीटर थ्रू स्लीपर रिन्यूवलऔर 157.96 किलोमीटर डीप स्क्रीनिंग का कार्य भी पूरा कर लिया है, जो पिछले वर्ष कीइसी अवधि की तुलना में क्रमशः 4 प्रतिशत और 7 प्रतिशत अधिक है। वर्तमान वित्त वर्षके दौरान 95.22 किलोमीटर रेलमार्ग पर ऑटोमैटिक सिगनलिंग का प्रावधान किया गया हैतथा 11 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलाकिंग कमीशन की गई है। संबंधित सेक्शनों मेंगाड़ियों के सुचारु संचालन के  लिए वर्ष2025-26 के दौरान 03 नए क्रॉसिंग स्टेशन तथा 03 ओवररन एवं बाइपास कमीशन किए किए गएहैं। इसी प्रयोजन से पिछले वित्त वर्ष के दौरान 01 ट्रैक्शन सबस्टेशन तथा दोएसएसपी भी चालू किए गए हैं।हमारे कारखाने भी सम्मानित ग्राहकों की अपेक्षाओं कोपूरा करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। हमारे वैगन मरम्मत कारखाना,झाँसी ने ट्रेन मैनेजरों के लिए ब्रेकवैन का प्रोटोटाइप विकसित किया है  तथा खुले माल डिब्बों के लिए डिटैचेबल अपर बॉडीसिस्टम को विकसित करने का अभिनव कार्य किया है। रेल स्प्रिंग कारखाना, सिथौली को नेशनलअक्रेडिटेशन बोर्ड  फॉर टेस्टिंग एंडकैलिब्रेशन लेबोरेट्रीज (एनएबीएल) द्वारा औपचारिक रूप से मान्यता मिलने के बाद अबइसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का अक्रेडिटेशन प्राप्त हो गया है। इस कारखाना नेस्प्रिंगों के अब तक के सर्वाधिक आउटटर्न की उपलब्धि हासिल कर एक नया कीर्तिमानस्थापित किया है और यह पिछले वर्ष की तुलना में 20.65 प्रतिशत अधिक है।उत्तर मध्य रेलवे अपने बृहत्तर सामाजिक दायित्वों केतहत शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हरित ऊर्जापहल की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए, उत्तर मध्य रेलवे में 23.9 मेगावाट पीककी क्षमता वाले सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए गए हैं। इन संयंत्रों द्वारा अप्रैल सेजून, 2026 के दौरान 6.95 मिलियन यूनिट ऊर्जा का उत्पादन किया गया, जिसके फलस्वरूप4.50 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड राजस्व बचत हुई तथा 5838 मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन कोरोका गया। सी एंड डब्ल्यू डिपो, आगरा कैंट, वाशिंग लाइन, सूबेदारगंज तथा न्यूकोचिंग कॉम्प्लेक्स, कानपुर में स्वचालित कोच वाशिंग प्लांट (एसीडब्ल्यूपी) लगायागया है। इस प्लांट में प्रयुक्त पानी का शोधन कर, इसे पुन: उपयोग में लाया जाताहै। हमने उत्तर मध्य रेलवे में 19.75 करोड़ रुपए की पर्यावरण निधि के वितरण के संबंधमें निर्देश भी जारी किए हैं।सुधार एक सतत प्रक्रिया है और इस सुधार प्रक्रिया मेंसतर्क प्रबंधन के साथ-साथ तकनीकी साधनों का प्रयोग भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिकानिभाता है। हमने मात्र 06 महीनों में डिजिटाइजेशन अभियान सफलतापूर्वक पूरा कियाहै। इसके अंतर्गत 2.05 करोड़ अभिलेखों का डिजिटाइजेशन किया गया और लगभग 15,730 वर्गफुट कार्यालय स्थान खाली कराया गया। एनसीआर सफर, एनसीआर क्यूएएस 2.0, एनसीआरएमडीपी तथा एनसीआर होम नामक चार इन-हाउस वेब एप्लीकेशन भी विकसित किए गए हैं।हमारे सतर्कता विभाग द्वारा अनुचित एवं अनियमित कार्यप्रणालियों पर न केवल अंकुशलगाया जा रहा है, बल्कि इस संबंध में सुधार के  तौर-तरीकों के बारे में सुझाव एवं परामर्श भीदिया जा रहा है। वर्तमान वर्ष के दौरान सतर्कता विभाग द्वारा प्रणालीगत सुधार के11 निर्देश जारी किए गए, जिनमें निवारक जाँच के दौरान पकड़ी गई अनियमितताएँ, बैंकस्टेटमेंट का सत्यापन, स्वीकृति पत्र जारी करने तथा कोटेशन मामलों का निष्पादन आदिजैसे विषय शामिल हैं।हमारे सुरक्षा कर्मी यात्रियों की सुरक्षा तथा रेलसंपत्ति की संरक्षा के प्रति सदैव सजग रहते हैं। हमारे रेल सुरक्षा बल के जवानोंद्वारा इस वर्ष ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के अंतर्गत 650 से अधिक बच्चों को सुरक्षितबचाया गया एवं उन्हें उनके परिजनों से मिलवाया गया अथवा सुरक्षित रूप से एनजीओ कोसौंप दिया गया। उन्होंने ऑपरेशन नारकोस के अंतर्गत मादक पदार्थों तथा प्रतिबंधित सामग्री को ले जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की तथा इस संबंधमें 49 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और 2,39,95,365/- रुपए मूल्य की सामग्री बरामद की गई। इसके अलावा टिकटों की अवैध बिक्री तथा अवैध वेंडिंग के विरुद्ध भीकार्रवाई करते हुए, वर्तमान वर्ष के दौरान 33 अनधिकृत टिकट एजेंटों तथा 7427 वेंडरों को पकड़ा गया।मानव संसाधन किसी भी जीवंत  संगठन की मूल्यवान निधि होते हैं और उनके हितों की समुचित देख रेख हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। कर्मचारियों में स्वस्थ जीवन शैली विकसित करने के उद्देश्य से हमारे चिकित्सा विभाग द्वारा नियमित रूप से स्वास्थ्य जाँच शिविरों का आयोजन किया जाता है और पिछले छह माह के दौरान लगभग 59000 कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जाँच की गई है। वर्तमान  वर्ष के दौरान केंद्रीय चिकित्सालय, प्रयागराज में सी-आर्म, Assalamualaikum मशीन तथा मल्टीपैरा मॉनिटर आदि जैसी सुविधाओं सहितविभिन्न अस्पतालों में नई सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। कर्मचारियों को वैकल्पिक चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय कार्यालय में एकएक्यूप्रेशर डिस्पेंसरी भी खोली गई है। आईगॉट प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तर मध्य रेलवे नेसमस्त क्षेत्रीय रेलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जोन के प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा आयोजित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अंतर्गत लगभग 29000 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है। पिछले एक वर्ष के दौरान सिंगल विंडोप्रणाली के माध्यम से 30000 से अधिक शिकायतों का निपटारा किया गया है। हमने दिव्यांगजनों को आजीविका के साधन उपलब्ध कराकर उन्हें मुख्यधारा में शामिल करने काविशिष्ट कार्य किया है। नियमित नियुक्तियों के अतिरिक्त जोन में विभिन्न संविदागत नियोजनों के अंतर्गत 400 से अधिक दिव्यांगजनों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार 16 स्टेशनों पर दिव्यांगजनों हेतु सुविधाओं का उन्नयन किया गया है। अपने कार्यबल को और अधिक सशक्त बनाने के लिए उत्तर मध्य रेलवे के तीनों मंडलों में दिव्यांग कर्मचारियों को 100 से अधिक स्कूटी वितरित की गई हैं। जोन में राजभाषा नीति को लागू करने के लिए हमारा राजभाषा विभाग उल्लेखनीय प्रयास कर रहा है। राजभाषा हिंदी में सक्रिय एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए इस वर्ष हमारे एक अधिकारी का रेल मंत्री राजभाषा पुरस्कार हेतु चयन  किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे के खिलाड़ी और सांस्कृतिक टीम के कलाकार अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सदैव ही हमारे लिए गौरव अर्जित करते रहे हैं। इस अवसर पर मैं अपने खेलकूद संघ को खेल गतिविधियों के आयोजन तथा नई खेल अवसंरचना केविकास द्वारा खेलकूद का सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए बधाई देता हूँ। सुश्रीकोमल कोहर ने एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप में कांस्य पदक तथा न्यूजीलैंड मेंआयोजित यूनिवर्सल वेटलिफ्टिंग कप में रजत पदक प्राप्त किया। हमारे जिम्नास्ट  सिद्धार्थ वर्मा और आदित्य सिंह राणा ने सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप मेंस्वर्ण पदक जीते। उत्तर मध्य रेलवे की महिला क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरे वर्ष अंतर रेलवे चैंपियनशिप जीतकर हमें गौरवान्वित किया है। उत्तर मध्य रेलवे में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए मैं अपनी मान्यता प्राप्त यूनियनों, संघों एवं संगठनों को हार्दिक बधाई देता हूँ। विभिन्न सामाजिक कार्यों में सदैव नि:स्वार्थ भाव से कार्यकरने के लिए मैं सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड, सिविल डिफेंस तथा स्काउट्स एवं गाइड्स की टीमों को बधाई देता हूँ। स्काउट्स एवं गाइड्स की टीमों द्वारा इस वर्ष की भीषण गर्मी के दौरान यात्रियों के लिए व्यापक स्तर पर जल सेवा का प्रशंसनीय कार्य किया गया तथा सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के स्वयंसेवकों ने प्रयागराज और विंध्याचल के मेलों सहित विभिन्न अवसरों पर न केवल नि:स्वार्थ सेवा प्रदान की, बल्कि पुरी के जगन्नाथ रथ यात्रा वार्षिक मेला के दौरान प्रदान की गई उनकी सेवाओं की स्थानीय प्रशासन द्वारा भी सराहना की गई। अपनी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद रेल कर्मियों और उनके परिवारों की सहायता में सराहनीय योगदान करने के लिए मैं उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन को भी बधाई देता हूँ।स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर परआइए, हम यह संकल्प लें कि एक टीम के रूप में हम विपरीत परिस्थितियों एवं चुनौतियोंका एकजुट होकर सामना करेंगे और प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे। एक बारपुन: मैं समस्त रेल कर्मियों तथा उनके परिजनों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करता हूँ।“इस वर्ष उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय कार्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह को वेब कास्ट के माध्यम से सभी रेल कर्मियों एवं अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए तैयार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *