खाद्य विभाग द्वारा आज तीसरे दिन भी मंडलायुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए तथा कमियां पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की गई

1. अमृत स्वीट्स, अतरसुइया, प्रयागराज का निरीक्षण कर गुणवत्ता के संदेह पर बूंदी लड्डू का नमूना संग्रहित किया गया।

2. रामेश्वर स्वीट हाउस एंड केक शॉप का निरीक्षण कर गुणवत्ता के संदेह पर बूंदी लड्डू का नमूना संग्रहित किया गया।

3. जगदीश स्वीट हाउस, बारादरी, सोरांव, प्रयागराज का निरीक्षण किया गया। गुणवत्ता के संदेह पर छेना क्रीम का नमूना संग्रहित किया गया। साथ ही, भौतिक स्थिति ठीक न होने एवं दूषित पाए जाने पर 05 किग्रा चॉकलेट ब्रिक्स, 02 किग्रा काजू कतली, 05 किग्रा इमरती एवं 02 किग्रा चाशनी को मौके पर नष्ट कराया गया।
4. होलागढ़ मोड़, सोरांव एवं नहर ददौली स्थित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। गुणवत्ता के संदेह पर मिल्क केक एवं बेसन के नमूने संग्रहित किए गए तथा प्रतिष्ठानों में पाई गई कमियों के संबंध में नोटिस जारी किए गए।
5. बच्चा स्वीट्स, चक निरातुल, प्रयागराज का निरीक्षण कर बूंदी लड्डू का नमूना संग्रहित किया गया। अखबारी कागज से बने पैकेट हटवाते हुए भविष्य में खाद्य पदार्थों की पैकिंग में इसका प्रयोग न करने के निर्देश दिए गए।
6. नंद स्वीट हाउस, जलालपुर चौराहा, तहसील हंडिया, प्रयागराज का निरीक्षण कर बूंदी लड्डू का नमूना संग्रहित किया गया।
7. कलश स्वीट, रामबाग हनुमान मंदिर, प्रयागराज से गुणवत्ता के संदेह पर बूंदी लड्डू का नमूना संग्रहित किया गया।
8. शांति स्वीट, चौफटका, प्रयागराज से बेसन लड्डू का नमूना संग्रहित किया गया।

