लद्दाख के कारगिल और जम्मू-कश्मीर की गुरेज़ घाटी में मूसलाधार बारिश और बादल फटने से आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई
लद्दाख के कारगिल और जम्मू-कश्मीर की गुरेज़ घाटी में मूसलाधार बारिश और बादल फटने से आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है।
कारगिल के करकिचू, बुदगाम और चोसकोर गांवों में कई मकानों, सड़कों, वाहनों और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
राहत की बात यह है कि स्थानीय प्रशासन, पुलिस और स्वयंसेवकों की तत्परता से किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 25 जुलाई तक इलाके में भारी बारिश और बाढ़ का हाई अलर्ट जारी किया है।

