गंगा विचार मंच, नमामि गंगे ने दशाश्वमेध घाट पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान, प्रांत संयोजक अनामिका चौधरी निषाद ने कहा- “गंगा हमारी संस्कृति है, इसे बचाना हम सबका दायित्व”

0

 

गंगा विचार मंच, नमामि गंगे ने दशाश्वमेध घाट पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान, प्रांत संयोजक अनामिका चौधरी निषाद ने कहा- “गंगा हमारी संस्कृति है, इसे बचाना हम सबका दायित्व”


*श्रद्धालुओं से की अपील: पूजा सामग्री, माला-फूल, मूर्ति व कपड़े गंगा में न डालें

*प्रयागराज, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत गंगा विचार मंच द्वारा आज प्रयागराज के ऐतिहासिक दशाश्वमेध गंगा तट पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व गंगा विचार मंच की प्रांत संयोजक अनामिका चौधरी निषाद ने किया।

इस दौरान मंच के कार्यकर्ताओं ने घाटों पर फैले पॉलीथिन, पुराने कपड़े, निर्माल्य, टूटी मूर्तियां व अन्य कचरे को हटाकर तट की सफाई की। साथ ही घाट पर स्नान करने आए श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को गंगा की निर्मलता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
पूर्व उपमहापौर व प्रांत संयोजक अनामिका चौधरी निषाद ने कहा, “मां गंगा सिर्फ एक नदी नहीं, हमारी संस्कृति, आस्था और जीवनरेखा है। लेकिन यह देखकर दुख होता है कि लोग आस्था के नाम पर पूजा सामग्री, बासी फूल-माला, खंडित मूर्तियां, तस्वीरें और पुराने कपड़े गंगा में प्रवाहित कर देते हैं। इससे गंगा का जल प्रदूषित होता है और जलीय जीवों को भी नुकसान पहुंचता है।”

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि पूजा की सामग्री को गंगा में डालने के बजाय घाट पर बने निर्माल्य कुंड या कूड़ेदान में ही डालें। “अगर हम आज गंगा को स्वच्छ नहीं रखेंगे तो आने वाली पीढ़ियों को हम क्या जवाब देंगे? गंगा को बचाना सरकार के साथ-साथ हम सब नागरिकों का दायित्व है,” ।

*अभियान की मुख्य बातें:*
1. कार्यकर्ताओं ने घाट पर झाड़ू लगाकर, कूड़ा उठाकर श्रमदान किया।
2. श्रद्धालुओं को पंपलेट बांटकर व नुक्कड़ संवाद के जरिए जागरूक किया गया।
3. दुकानदारों से अनुरोध किया गया कि वे ग्राहकों को पॉलीथिन न दें और गंगा तट को साफ रखने में सहयोग करें।
4. “स्वच्छ गंगा, निर्मल गंगा” के नारे लगाए गए।

अभियान में गंगा विचार मंच के सन्तोष वैश्य,नीलम शुक्ला, प्रीति चौधरी, गीता चौहान,अन्नू निषाद,अजय द्विवेदी, प्रभाकर त्रिपाठी, राजेन्द्र जायसवाल,पंकज राय, भीम सिंह, कैलाश दत्ता, उपेंद्र चौहान, किशन लाल,मेज़र सुनील निषाद सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे। मंच हर रविवार को विभिन्न घाटों पर इसी तरह स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे