प्रयागराज की हंडिया विधानसभा के सपा विधायक हाकिम लाल बिंद पर हत्या की एफआईआर दर्ज
प्रयागराज की हंडिया विधानसभा के सपा विधायक हाकिम लाल बिंद पर हत्या की एफआईआर दर्ज हुई है।

मामला 22 दिनों के अंदर दो भाइयों की मौत से जुड़ा है। एक भाई का शव पिछले महीने उसकी शादी के तीन दिन बाद ही घर के पास पेड़ से फंदे से लटकता मिला था। जबकि दूसरे भाई का शव घर के पास टिन शेड से लटका मिला।
परिवार वालों का कहना है कि सपा विधायक ने उनकी चार बीघा 8 बिस्वा पुश्तैनी जमीन कब्जा कर ली है। जमीन की कीमत मौजूदा वक्त में दो करोड़ के करीब है। जिला अदालत में इसका केस चल रहा है।
पैरवी करने पर विधायक और उनके साथी पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देते थे। आरोप है कि विधायक ने हत्या कराके शव फंदे से लटकवा दिया।
सपा विधायक हाकिम लाल बिंद का कहना है कि बीजेपी नेताओं की साजिश और उनके कहने पर एफआईआर कराई गई है।

