अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, पौधरोपण कर दीर्घायु की कामना

रिपोर्ट दिलीप जैन बीरेंद्र गुप्ता
बांदा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर बांदा में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
लोकसभा प्रभारी उमेश यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे, जहां प्रमोद गुप्ता ‘राजा’, निलेश श्रीवास और राजेश शिवहरे सहित कई कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद गुप्ता ‘राजा’ ने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ता जनसेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है।
इसके बाद बांदा विधानसभा अध्यक्ष लालमन यादव के फार्म हाउस में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लिया तथा अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घ और जनसेवा से परिपूर्ण जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में लोकसभा प्रभारी उमेश यादव, छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद गुप्ता ‘राजा’, ओम नारायण त्रिपाठी ‘विदित’, आमिर खान ‘मन्नी’, राजन चंदेल, प्रियांशु गुप्ता, अबरार फारूकी, प्रदीप परिहार ‘बौवा’, निलेश श्रीवास्तव, अर्जुन यादव, रईस, मुमताज अली, श्रीकांत यादव, इमरान अली, अशोक गौर, लालमन यादव, राजेश शिवहरे, पंकज यादव, रहीस खान, इरफान खान, मन्नी कश्यप, अशोक सिंह गौर, मुश्ताक अहमद सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

