स्वनिधि महोत्सव एवं लोक कल्याण मेले में गूंजी योजनाओ की जानकारी

0

स्वनिधि महोत्सव एवं लोक कल्याण मेले में गूंजी योजनाओ की जानकारी

अधिकार के साथ कर्तव्यों का भी पालन करना होगा वेंडरा कोः अरविन्द राय

*61 हजार से अधिक स्ट्रीट वेंडरो को स्वनिधि योजना से जोड़ा गया : प्रतिभा श्रीवास्तव ( पीओ डूडा )*

प्रयागराज केन्द्र सरकार की आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित प्रधानमंत्री स्वनिधि आत्मनिर्भर निधि योजना 1 जून से30 जून तक विशेष अभियान के अन्तर्गत 15 हजार का बिना गारंटी लोन 61114 स्ट्रीट वेंडरो, 25 हजार का लोन 26265 स्ट्रीट वेंडरो को, 50 हजार का लोन 5277 स्ट्रीट वेंडरो को योजना का लाभ मिल चुका उक्त बातें परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रतिभा श्रीवास्तव ने बताई ।
मुख्य अतिथि अपर नगर आयुक्त अरविंद राय ने उपस्थित स्ट्रीट वेंडरो को अपने कानूनी अधिकार के साथ नैतिक कर्तव्यो का पाठ पढ़ाया चौराहो सड़क फुटपाथ पर पीछे रहकर साफ सफाई के साथ अपना रोजगार करें जिससे आम जन मानस ट्रैफिक व्यवस्था में व्यवधान भी उत्पन्न ना हो।
प्रदेश महामंत्री ने रवि शंकर द्विवेदी ने समय पर ऋण चुकाने पर ब्याज सब्सिडी का लाभ डिजिटल भुगतान पर प्रतिमाह 100 रुपये तक कैशबैक, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के विषय में जानकारी देते हुये स्ट्रीट वेंडरो को लाभकारी योजनाओ का लाभ लेते हुए अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जाये।
मुख्य अतिथि ने अरविंद कुमार पटेल समन मौर्या काजल शिवम को क्रेडिट कार्ड, समय पर लोन अदायगी के लिए सन्ध्या सुमन तिवारी सरोज देवी राज कु मिश्रा शुभम सिंह संदीप सोनकर खुर्शीद आलम राज कुमार को प्रमाण पत्र दिया गया ।
कार्यक्रम का संचालन रवि शंकर द्विवेदी समापन सिटी मिशन मैनेजर अंशुमान गौड़ ने किया । इस अवसर पर सम्बधित विभागो के अधिकारीगण बैंक प्रतिनिधि मिशन प्रबंधन के कर्मचारी एवं पीएम स्वनिधि योजना के सम्मानित लाभार्थी कार्यक्रम में उपस्थित रहे । कार्यक्रम मे मुकेश सोनकर रंजीत दास यार मोहम्मद कुन्दन यादव मो इस्तीयाक अनुज पाण्डे रवि सोनकर शिफा अतिबल मिश्रा संजय प्रभाकर मिश्रा सहित सभी पीएमस्वनिधि लाभार्थी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे