मोतीलाल नेहरू जिला चिकित्सालय (काल्विन) में विदाई समारोह जागेश्वर सिंह और अरुण कुमार सिंह को दी गई भावभीनी विदाई
जागेश्वर सिंह और अरुण कुमार सिंह को दी गई भावभीनी विदाई

प्रयागराज, 30 जून को मोतीलाल नेहरू जिला चिकित्सालय (काल्विन) के सभागार में आज एक विदाई सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
सभागार में चिकित्सालय प्रशासन ने सेवानिवृत्त हो रहे दोनों वरिष्ठ सहयोगियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
अस्पताल प्रशासन और सभी साथी डॉक्टरों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए अरुण कुमार सिंह, जगदीश्वर सिंह, ने कहा कि इस चिकित्सालय में बिताया गया समय उनके जीवन का सबसे बेहतरीन दौर था। यहाँ मिले सहयोग और अपनेपन को वे हमेशा याद रखेंगे।
उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों सेवानिवृत्त साथियों को फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनके सुखद, स्वस्थ और दीर्घायु भावी जीवन के लिए मंगलकामनाएं कीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख अधीक्षक सुमन कुमार चौधरी, ने किया इस मौके पर डॉक्टर माया देवी, डॉ R,S दुबे, डॉ सुरेश मौर्य, डॉ दीपेश अग्रवाल, डॉक्टर जुबेर अहमद, डॉ वक़ील, डॉ अब्बास,डॉ M,M, त्रिपाठी, कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला, लालचंद, प्रमोद मौर्या,सुजीत कनौजिया , डॉ अजय सक्सेना डॉ शिवचरण लाल द्विवेदी,सोनू यादव, देवेंद्र सिंह,विजय सिंह,फार्मेसिस्ट

