प्रयागराज मे जमीनी विवाद में भाई ने भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर की हत्या

प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कहली बादलपुर गांव में जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक भाई ने अपने दूसरे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने गुस्से में आकर छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल भाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मऊआइमा थाना प्रभारी निरीक्षक राम मूर्ति यादव ने बताया की तीनो भाइयों मे जमीन का विवाद चल रहा था। जमीन के विवाद में ही यह घटना क्रम हुआ है। फिलहाल शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

