May 20, 2026

यूपी में भीषण गर्मी का कहर, बांदा लगातार तीसरे दिन एशिया का सबसे गर्म शहर

0

यूपी में भीषण गर्मी का कहर, बांदा लगातार तीसरे दिन एशिया का सबसे गर्म शहर

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुंदेलखंड क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। बांदा लगातार तीसरे दिन एशिया का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया, जहां मंगलवार को अधिकतम तापमान

डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार, बांदा में इससे पहले वर्ष 2019 में 48.1 डिग्री और वर्ष 2022 में 49 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। इस बार भी जिले में आसमान से आग बरस रही है और लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक, पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक अगले पांच से छह दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के 60 से अधिक जिलों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

बुधवार और गुरुवार के लिए बांदा, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी सहित आसपास के जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, कानपुर और रायबरेली समेत कई जिलों में भी हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं प्रयागराज भी पिछले कई दिनों से भीषण लू की चपेट में है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस था, जो मंगलवार को बढ़कर 45.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य तापमान से करीब चार डिग्री अधिक बताया जा रहा है।

*मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है*।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे