May 19, 2026

अनपरा पुलिस का बड़ा खुलासा: ड्राइविंग लाइसेंस फर्जीवाड़े का शातिर जालसाज बिहार से गिरफ्तार, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश!

0

अनपरा पुलिस का बड़ा खुलासा: ड्राइविंग लाइसेंस फर्जीवाड़े का शातिर जालसाज बिहार से गिरफ्तार, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश!

रिपोर्ट मनोज सिंह राणा

सभी पत्रकार बंधुओं को सादर अवगत कराना है कि अनपरा क्षेत्र के ग्राम रेहटा निवासी आशीष यादव के ड्राइविंग लाइसेंस (UP64) का गलत इस्तेमाल कर महाराष्ट्र से नाम बदलने वाले बिहार के शातिर जालसाज मोहम्मद राशिद को अनपरा पुलिस ने बिहार से दबोच लिया है। यह मामला तीन राज्यों (यूपी, बिहार, महाराष्ट्र) से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़ा गिरोह की तरफ इशारा कर रहा है।
वर्तमान स्थिति: आरोपी इस समय अनपरा थाने में बंद है और पुलिस उसे न्यायालय भेजने की कागजी कार्रवाई पूरी कर रही है।
समय: जो भी न्यूज़ चैनल, पोर्टल या अखबार के साथी इस खबर को प्रमुखता से चलाना चाहते हैं, आरोपी का विजुअल (वीडियो) लेना चाहते हैं या पुलिस का आधिकारिक बयान रिकॉर्ड करना चाहते हैं, वे कृपया कल सुबह ७:०० बजे तक अनपरा थाने में आकर संपर्क कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे