धरनारत फुटपाथ दुकानदारो ने प्रधान मंत्री मुख्य मंत्री को भेजी चिठ्ठी

प्रयागराज एजी आफिस सरोजनी नायडू मार्ग के नगर निगम में पंजिकृत फुटपाथ दुकानदारो ने रवि शंकर द्विवेदी पार्षद पंकज जयसवाल के साथ सैकड़ो पीएम स्वनिधी योजना के लाभार्थियो ने आजाद स्ट्रीट वेंडर युनियन हाकर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले स्ट्रीट वेंडरो ने अपनी आजीविका और विस्थापन के डर से प्रधानमंत्री को पोस्ट कार्ड लिखकर गुहार लगाई है। पोस्ट कार्ड के माध्यम से नगर निगम प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई पर रोक लगाने और अपनी दुकानों को सुरक्षित करने की मांग की है, ताकि उन्हें रोजी-रोटी का संकट न हो। रवि शंकर द्विवेदी ने बताया आज चार दिन से पटरी दुकानदार अपनी दुकाने बंद कर न्याय की आस में बैठे है नगर निगम के ताना शाह अफसर बात करने तक नहीं आए धसनारत दुकानदारों की मांग स्वीकृत वेंडिंग जोन निर्धारित करने, दुकानों को न हटाने, और उन्हें व्यवस्थित करने की मांग की है।
उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष नीरज जयसवाल ने 100 पोस्ट कार्ड दुकानदारो को उपलब्ध कराये । इस दौरान अधिवक्ता उदय शंकर तिवारी छोटे लाल बिन्द
नीरज श्रीवास्तव पार्षद प्रतीक सिंह प्रवर कु सिंह पवन कुमार पाण्डे अधिवक्ता पवन चौरसिया अरविन्द मिश्रा मुकेश सोनकर अनिल मिश्रा मीडिया प्रभारी सुधाकर सिंह विजय कुमार यादव मो आसिफ रंजीत दास अरविन्द यादव रीतेश श्रीवास्तव यार मोहम्मद हनी सोनकर गुड़िया देवी उमा सौरभ केसरवानी कुंदन सोनकर पप्पू केसरवानी दीपक सोनकर संतोष शर्मा शहजादे जय सिंह उदय सिंह मो वसीम सहित सैकड़ो दुकानदार मौजूद रहे।

