February 10, 2026

गणित समझने तथा अभ्यास का विषय -प्रोफेसर सत्यदेव

0

गणित समझने तथा अभ्यास का विषय -प्रोफेसर सत्यदेव

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जिला विज्ञान क्लब प्रयागराज द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस के प्रति जागरूकता पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन केसर विद्यापीठ इंटरमीडिएट कॉलेज प्रयागराज में किया गयाl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रयागराज के के गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सत्यदेव जी रहे अपनी संबोधन में उन्होंने बताया कि गणित समझने तथा अभ्यास का विषय है महान गणितज्ञ रामानुजन की जयंती पर वर्ष 2012 से राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है यह दिवस गणित विषय के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने तथा विद्यार्थियों को गणित के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करने के लिए मनाया जाता हैl कार्यक्रम में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ अल्पेश कुमार द्वारा गणित के महत्व तथा सामान्य अनुप्रयोग पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए जूनियर तथा सीनियर दो वर्गों में गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाl इस प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में केसर विद्यापीठ इंटर कॉलेज की पलक तिवारी को प्रथम स्थान लाला मनमोहन दास इंटर कॉलेज प्रयागराज के अमन कुशवाहा को द्वितीय स्थान तथा ईश्वर शरण इंटर कॉलेज के वेद प्रकाश संत को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जूनियर वर्ग में ईश्वर शरण इंटर कॉलेज की हिमांशु मिश्रा को प्रथम स्थान केसर विद्यापीठ इंटर कॉलेज के अंशु अग्रहरि को द्वितीय स्थान तथा ईश्वर शरण इंटर कॉलेज के ही हर्षित कैथवास को तृतीय स्थान प्राप्त हुआl ईश्वर दीन छेदीलाल इंटर कॉलेज के निखिल कुमार श्रीवास्तव भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज के अंशुमन जायसवाल तथा शिवचरण दास कन्हैया लाल इंटर कॉलेज के अरुण को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआl सभी विजेताओं को जिला विज्ञान क्लब की ओर से प्रशस्ति पत्र तथा पुरस्कार प्रदान किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री दिनेश सिंह द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तथा कोऑर्डिनेटर जिला विज्ञान क्लब प्रयागराज डॉ लालजी यादव के द्वारा कार्यक्रम का समन्वयंन किया गया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन श्री आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी उनके मार्गदर्शक शिक्षक शिक्षिकाएं तथा केसर विद्यापीठ इंटर कॉलेज के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे